मंदिर से सीधे क्लब पहुंच गई थीं एकता कपूर, बोलीं- इंडस्ट्री में फैला है 'हिंदू फोबिया'

लाइव हिन्दुस्तान
share

Ektaa Kapoor: एकता कपूर ने सिनेमा जगत में धर्म के बारे में खुलकर बात नहीं करने का जिक्र किया और बताया कि कैसे उन्हें एक बार अपने धर्म को खुलकर अपनाने के लिए मजाक का पात्र बनना पड़ा।

Ektaa Kapoor
एकता कपूर ने बताया कि कैसे इंडस्ट्री में लोग मिथकीय कहानियों पर फिल्में बनाने में संकोच करते थे।

टीवी और सिनेमा जगत की सबसे पावरफुल हस्तियों में से एक बन चुकीं एकता कपूर अपने धर्म को खुलकर फॉलो करती हैं। एक्ट्रेस की आध्यात्म, ज्योतिष और अंकशास्त्र में न सिर्फ गहरी रुचि है, बल्कि वह इस पर बहुत ज्यादा यकीन भी करती हैं। एकता कपूर का कहना है कि एक तरफ जहां भारतीय सिनेमा जगत में हम ज्यादातर मामलों में वेस्टर्न कल्चर को फॉलो करते हैं, वहीं अभी भी यहां लोग हिंदू रीति रिवाजों को लेकर इतने सहज नहीं हैं। एकता कपूर ने यंग एज में टीका लगाने के लिए जज किए जाने का किस्सा सुनाया और बताया कि कैसे इंडस्ट्री हिंदू फोबिया की शिकार है।

इंडस्ट्री में फैला है 'हिंदू फोबिया'!

एकता कपूर ने बताया कि कैसे धर्म, लोककथाओं या संस्कृति की बातें आते ही लोगों की इसको लेकर दोहरी सोच सामने आने लगती है। एकता कपूर ने कहा, “फिल्मों की अच्छी कमाई करना ठीक है। जरूरी बात यह है कि क्या यह लोककथाओं पर कितना बात कर पाएंगी। मैं यह कैमरा पर खुलकर कह रही हूं, हमारी इंडस्ट्री में इतना ज्यादा 'हिंदू फोबिया' है कि हम एनिमेटेड एनिमेशन के साथ तो सहज हैं, लेकिन मिथकीय कहानियों और लोककथाओं पर बात करने में सहज नहीं हो पा रहे।”

पहले से बहुत बदल चुकीं चीजें

एकता कपूर ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि वह यह काम करना चाहती थीं कि खुलकर इन कहानियों को आगे लाएं और लोग इन्हें स्वीकार कर पाएं। प्रोड्यूसर ने कहा कि अब पहले की तुलना में लोग इसे बहुत स्वीकार करने लगे हैं। एकता कपूर ने बताया कि कैसे जब वह छोटी थीं तो टीका लगाने और धागा पहनने के लिए उनका मजाक बनाया जाता था। उन्होंने बताया कि कैसे अपनी धार्मिक पहचान को उजागर करना उनके लिए मुश्किल था। एक्ट्रेस ने किस्सा सुनाया कि कैसे एक बार मंदिर से सीधे क्लब जाने के लिए उन्हें जज किया गया था।

टीका लगाने के लिए की गईं जज

एकता कपूर ने बताया कि जब वह मंदिर से सीधा क्लब पहुंच गईं तो सबने उनसे चौंक कर पूछा- क्या तुम मंदिर गई थीं? उन्होंने कहा- हां। इस पर एकता कपूर ने सबसे पूछा कि इसमें उनके लिए इतना चौंकने की क्या बात है? एकता कपूर सो इसके बाद साफ हुआ कि कैसे लोग सामाजिक चाल-चलन और धार्मिक आस्था को अलग-अलग करके देखते हैं। लोगों के मुताबिक ये दोनों चीजें एक साथ अस्तित्व में नहीं रह सकतीं। मालूम हो कि एकता कपूर अभी अपनी फिल्म 'विवान' को लेकर चर्चा में हैं, इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लीड रोल प्ले किया है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडमंदिर से सीधे क्लब पहुंच गई थीं एकता, बोलीं- इंडस्ट्री में फैला ‘हिंदू फोबिया’