एकता कपूर ने की राजपाल यादव की मदद, दिए इतने लाख रुपये, इमोशनल हुए एक्टर

Mar 30, 2026 07:27 am ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Rajpal Yadav Ekta Kapoor: अक्षय कुमार इस वक्त गेम रिएलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ को होस्ट कर रहे हैं। ऐसे में ‘भूत बंगला’ की स्टारकास्ट फिल्म को प्रमोट करने वहां गई थी।

एकता कपूर ने की राजपाल यादव की मदद, दिए इतने लाख रुपये, इमोशनल हुए एक्टर

Horror Comedy Film Bhoot Bangla: अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में बिजी हैं। उनकी ये फिल्म 10 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में उन्होंने अपने रिएलिटी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' में ‘भूत बंगला’ की स्टार कास्ट को इन्वाइट किया। प्रोड्यूसर एकता कपूर, एक्ट्रेस वामिका गब्बी और एक्टर राजपाल यादव 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' के सेट पर पहुंचे और अक्षय ने उन्हें गेम्स खिलाए।

एकता का फैसला

शो के एक सेगमेंट के दौरान, एकता कपूर ने इस बात का ऐलान किया कि वह इस खेल के दौरान जितने भी पैसे जीतेंगी वह राजपाल यादव को देंगी। ये सुनकर राजपाल यादव इमोशनल हो गए। याद दिला दें, राजपाल यादव हाल ही में चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल गए थे।

एकता ने कितने पैसे दिए?

खेल के अंत में एकता कपूर 1,66,000 रुपये जीतीं और उन्होंने अपनी विनिंग प्राइज मनी राजपाल यादव को दे दी।

क्या है चेक बाउंस केस?

दरअसल, साल 2010 में उन्होंने अपनी फिल्म 'अता पता लापता' को फाइनेंस करने के लिए 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। हालांकि, वह अपना कर्ज चुका नहीं पाए। ब्याज और जुर्माने की वजह से यह रकम बढ़कर 9 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई। राजपाल यादव ने उन्हें चेक साइन करके दिए, लेकिन ये चेक बाउंस हो गए। ऐसे में कोर्ट ने उन्हें छह महीने की जेल की सजा सुनाई और उन्हें सरेंडर करने को कहा। ऐसे में राजपाल यादव जेल गए और कुछ दिन वहीं रहे। अगली सुनवाई पर उन्होंने कुछ रकम जमा की और कोर्ट से राहत ली।

भूत बंगला के बारे में

'भूत बंगला' में अक्षय, वामिका और राजपाल यादव के अलावा परेश रावल, तब्बू, जिस्सू सेनगुप्ता और मिथिला पालकर भी नजर आएंगे। फिल्म के डायरेक्टर की बात करें तो इस फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। बता दें, इससे पहले अक्षय और प्रियदर्शन 'हेरा फेरी', 'भागम भाग', 'दे दना दन', 'गरम मसाला' और 'खट्टा मीठा' जैसी कई कॉमेडी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।