शाहरुख, सलमान खान के बर्थडे पर गिफ्ट्स नहीं लेकर जाते लोग, एकता कपूर बोलीं- उन्हें सिर्फ...

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

एकता कपूर ने हाल ही में बॉलीवुड पार्टीज को लेकर कुछ सच के खुलासे किए हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि शाहरुख खान, सलमान खान को लोग गिफ्ट्स देते हैं कि नहीं।

शाहरुख, सलमान खान के बर्थडे पर गिफ्ट्स नहीं लेकर जाते लोग, एकता कपूर बोलीं- उन्हें सिर्फ...

बॉलीवुड स्टार्स को आपने कई बार एक-दूसरे के बर्थडे या एनिवर्सरी में जाते देखा होगा। लेकिन एक सवाल अक्सर फैंस के मन में रहता है कि आखिर ये लोग एक-दूसरे को क्या गिफ्ट देते होंगे। अब एकता कपूर ने इसका खुलासा किया है। दरअसल, एकता से पूछा गया कि सुपरस्टार्स खासकर शाहरुख खान और सलमान खान को वह क्या गिफ्ट देती हैं जब उनके बर्थडे पार्टी पर जाती हैं तो जानें इस पर उन्होंने क्या कहा।

सलमान-शाहरुख जैसे स्टार्स नहीं लेते गिफ्ट्स

एमके टॉक्स से बात करते हुए एकता ने कहा, ‘लोग अक्सर बर्थडे पर गिफ्ट्स नहीं लेकर जाते हैं खासकर बड़े नाम के लिए जैसे सलमान और शाहरुख खान। आप उनके बर्थडे के लिए क्या ही लेकर जाओगे? मैं वैसे कम ही बर्थडे पार्टी अटेंड करती हूं। अपने खुद के बर्थडे पर मैं तिरुपति जाती हूं और किसी को इन्वाइट नहीं करती हूं।’

एकता ने आगे कहा, ‘अगर आप पूछते हैं कि आप इतने बड़े लोग को क्या गिफ्ट देते हैं बर्थडे पर तो मैंने अक्सर लोगों को आशीर्वाद देते ही देखा है।’

बॉलीवुड पार्टीज को लेकर भी एकता ने खोला राज

एकता ने फिर कहा कि बॉलीवुड पार्टीज को लेकर जो लोगों के मन में व्यूज है वो काफी अलग होते हैं। वह बोलीं, ‘इंडस्ट्री को लेकर ऐसा इम्प्रेशन है कि बर्थडे पार्टी में महंगे गिफ्ट्स दिए जाते हैं और हमेशा पार्टी करते हैं। लेकिन ये सच नहीं है। आपको इससे ज्यादा बोरिंग इंडस्ट्री कोई और नहीं दिखेगी। फिल्म इंडस्ट्री सबसे बोरिंग इंडस्ट्री है।’

बॉलीवुड स्टार्स की लाइफ होती है बोरिंग

एकता ने आगे कहा, ‘सब बोरिंग हैं। सब 8 बजे सो जाते हैं और सुबह जल्दी उठ जाते हैं, कम खाना खाते हैं और सिर्फ काम और हेल्थ पर फोकस करते हैं। आप जितना सोचते हैं उससे ज्यादा वे आम हैं। यह इतना ग्लैमरस नहीं जितना दिखता है। सभी यहां परिवार वाले और प्राइवेट इंसान हैं। वे परिवार वाले और करीबी लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा टाइम स्पेंड करते हैं।’

एकता का शॉकिंग डेली रुटीन

बता दें कि इससे पहले एकता ने कुछ दिनों पहले अपना डेली रुटीन शुरू करते हुए कहा था, ‘मैं देर से उठती हूं। अगर लोग मेरा रुटीन सुनेंगे तो हैरान हो जाएंगे। मैं सुबह 11 बजे तक उठती हूं। इसके बाद मैं 3 घंटे फोन कॉल और कंटेंट राइटिंग पर बिताती हूं। वो मेरा क्रिएटिव टाइम है। इसके बाद मैं 1.30 से 2 बजे तक घर से निकलती हूं। मैं बेटे को स्कूल से जाते हुए देखती हूं तो उस वक्त मैं सिर्फ 10 मिनट के लिए उठती हूं और फिर सो जाती हूं।’

एकता ने फिर आगे बताया, इसके बाद मैं बेटे को स्कूल से पिक करती हूं और फिर उसे मम्मी के घर छोड़ती हूं। इसके बाद मैं वर्कआउट करती हूं और फिर शाम को 4 बजे तक ऑफिस जाती हूं। मैं फिर सुबह 4 बजे तक काम करती हूं। हम ऑफिस में कम से कम 12 घंटे काम करते हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।