वैलेंटाइन डे पर एकता कपूर ने अनाउंस की फिल्म हीरा रांझा, लैला मजनू के बाद ये अधूरी प्रेम कहानी आ रही है

Feb 14, 2026 08:22 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

लैला मजनू के बाद एकता कपूर ने हीर रांझा नाम की फिल्म का ऐलान कर दिया है। एकता ने वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि कुछ कहानी कभी नहीं मरती। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी।

वैलेंटाइन डे पर एकता कपूर ने अनाउंस की फिल्म हीरा रांझा, लैला मजनू के बाद ये अधूरी प्रेम कहानी आ रही है

साल 2018 में एक फिल्म आई थी लैला मजनू। कश्मीर की वादियों में बनी इस फिल्म में अविनाश तिवारी और तृप्ति डिमरी ने लीड रोल निभाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली लेकिन नए सिनेमा की सबसे खूबसूरत फिल्म मानी जाती है। लैला मजनू को बनाने वाली एकता कपूर और इम्तियाज अली एक बार फिर साथ आ गए हैं। इस बार वो हीर रांझा की लव स्टोरी स्क्रीन पर दिखाने वाले हैं। मेकर्स ने आज वैलेंटाइन डे के मौके पर एक वीडियो के साथ फिल्म का ऐलान कर दिया है।

लैला मजनू के बाद हीर रांझा ला रही हैं एकता कपूर

एकता कपूर ने फिल्म लैला मजनू के ही कुछ सुंदर सीन शेयर करते हुए हीर रांझा की एनिमेटेड झलक दिखाई है। एकता ने हीर रांझा का एलान करते हुए लिखा, 'कुछ लव स्टोरी कभी नहीं मरती, लैला मजनू से हीर रांझा-प्यार की लिगेसी ऐसे ही आगे बढ़ती रहेगी’। देखिए ये वीडियो। अंत में हीर रांझा का एनिमेटेड वर्जन नजर आता है।

साजिद अली ही करेंगे डायरेक्ट
लैला मजनू बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी लेकिन कहानी और किरदार आज भी ताजा हैं। साजिद अली ने फिल्म का डायरेक्शन किया था अब वो हीर रांझा की जिम्मेदारी भी उठा रहे हैं। हालांकि अभी फिल्म की कास्ट फाइनल नहीं हुई है। क्या इस बार भी अविनाश और तृप्ति साथ आएंगे या एकता नए एक्टर्स को मौका देंगी, इस बारे में पुष्टि नहीं हुई है।

लैला मजनू थी खास फिल्म

बता दें, हाल में एकता ने लैला मजनू का एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए पोस्ट लिखा था। एकता ने बताया कि वो अपने जीवन में किसी फिल्म के नरेशन के दौरान सिर्फ तीन बार रोई हैं। उनमें से एक बार वो इस फिल्म के नरेशन के दौरान रोई थीं। ये फिल्म उनके बेहद करीब हैं। ऐसे में अब वो ऐसी अधूरी लव स्टोरी की फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाते हुए हीर रांझा ला रही हैं।

हीर रांझा की असली कहानी

हीर रांझा की असली कहानी की बात करें तो 15वी सदी में पंजाब में दो प्यार करने वाले हुए थे। वारिस साह ने अपनी कविताओं से उनकी प्रेम कहानी को अमर कर दिया था। दोनों की प्रेम कहानी पर पहले भी कई फिल्में बनीं हैं। अब देखना होगा की एकता कपूर की हीर रांझा क्या कमाल करती है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।