Ek Deewane ki Deewaniyat Day 24: जाते-जाते 'थामा' को धूल चटा रही 'एक दीवाने की दीवानियत', जानें बुधवार की कमाई

Ek Deewane ki Deewaniyat Day 24: जाते-जाते 'थामा' को धूल चटा रही 'एक दीवाने की दीवानियत', जानें बुधवार की कमाई

संक्षेप:

'एक दीवाने की दीवानियत' के साथ हॉरर कॉमेडी 'थामा' ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है। मूवी में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। दोनों ही फिल्मों के बीच कमाई को लेकर तगड़ा कॉम्पिटिशन रहा है। वहीं, अब 'हक' और 'जटाधारा' भी रिलीज हो रही गई है।

Nov 13, 2025 09:17 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share

Ek Deewane ki Deewaniyat Box Office Collection Day 24: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे की शानदार फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। मूवी में हर्षवर्धन के साथ सोनम बाजवा लीड रोल में हैं। आज 'एक दीवाने की दीवानियत' को रिलीज हुए पूरे 24 दिन हो गए हैं। वीकेंड से पहले 'एक दीवाने की दीवानियत','थामा' पर भारी पड़ती नजर आ रही है। आइए जानते हैं 'एक दीवाने की दीवानियत' के गरुवार के कलेक्शन रिपोर्ट क्या है-

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

'थामा' पर भारी पड़ी हर्षवर्धन की मूवी

हर्षवर्धन राणे की मूवी 'एक दीवाने की दीवानियत' के साथ हॉरर कॉमेडी 'थामा' ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है। मूवी में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। दोनों ही फिल्मों के बीच कमाई को लेकर तगड़ा कॉम्पिटिशन रहा है। वहीं, अब 'हक' और 'जटाधारा' भी रिलीज हो रही गई है। इसी बीच अब 'एक दीवाने की दीवानियत' के 24वें दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। 25 करोड़ के बजट में बनी 'एक दीवाने की दीवानियत' ओपनिंग डे पर 9 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ऐसे में अब इसके गरुवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'एक दीवाने की दीवानियत' ने 24वें दिन खबर लिखने तक 0.44 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 77.24 करोड़ रुपये हो गया है।

डे वाइज देखें 'एक दीवाने की दीवानियत' का कलेक्शन

डे 1- 9 करोड़ रुपये

डे 2- 7.75 करोड़ रुपये

डे 3- 6 करोड़ रुपये

डे 4- 5.5 करोड़ रुपये

डे 5- 6.25 करोड़ रुपये

डे 6- 7.00 करोड़ रुपये

डे 7- 3.5 करोड़ रुपये

डे 8- 4.5 करोड़ रुपये

डे 9- 3.00 करोड़ रुपये

डे 10- 2.65 करोड़ रुपये

डे 11- 2.35 करोड़ रुपये

डे 12- 3.15 करोड़ रुपये

डे 13- 3.75 करोड़ रुपये

डे 14- 1.65 करोड़ रुपये

डे 15- 2.25 करोड़ रुपये

डे 16- 1.9 करोड़ रुपये

डे 17- 1.25 करोड़ रुपये

डे 18- 0.75 लाख रुपये

डे 19- 1.25 करोड़ रुपये

डे 20- 1.5 करोड़ रुपये

डे 21- 0.5 लाख रुपये

डे 22- 0.75 लाख रुपये

डे 23- 0.6 लाख रुपये

डे 24- 0.44 लाख रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

टोटल कलेक्शन- 77.24 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।