
Ek Deewane ki Deewaniyat Day 14: 'एक दीवाने की दीवानियत' ने मंडे को दी 'थामा' को तगड़ी मात, इतना रहा कलेक्शन
हर्षवर्धन राणे की मूवी 'एक दीवाने की दीवानियत' के साथ हॉरर कॉमेडी 'थामा' ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है। मूवी में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। दोनों ही फिल्मों के बीच कमाई को लेकर तगड़ा कॉम्पिटिशन रहा है।
Ek Deewane ki Deewaniyat Box Office Collection Day 14: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे की शानदार फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। मूवी में हर्षवर्धन के साथ सोनम बाजवा लीड रोल में हैं। आज 'एक दीवाने की दीवानियत' को रिलीज हुए पूरे 14 दिन हो गए हैं। तो आइए जानते हैं 'एक दीवाने की दीवानियत' के कलेक्शन की लेटेस्ट रिपोर्ट क्या है-
मंडे को दी 'थामा' को मात
हर्षवर्धन राणे की मूवी 'एक दीवाने की दीवानियत' के साथ हॉरर कॉमेडी 'थामा' ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है। मूवी में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। दोनों ही फिल्मों के बीच कमाई को लेकर तगड़ा कॉम्पिटिशन रहा है। इसी बीच अब 'एक दीवाने की दीवानियत' के 14वें दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। 25 करोड़ के बजट में बनी 'एक दीवाने की दीवानियत' ओपनिंग डे पर 9 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ऐसे में अब इसके सोमवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'एक दीवाने की दीवानियत' ने 14वें दिन खबर लिखने तक 1.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 65.47 करोड़ रुपये हो गया है।
डे वाइज देखें 'एक दीवाने की दीवानियत' का कलेक्शन
डे 1- 9 करोड़ रुपये
डे 2- 7.75 करोड़ रुपये
डे 3- 6 करोड़ रुपये
डे 4- 5.5 करोड़ रुपये
डे 5- 6.25 करोड़ रुपये
डे 6- 7 करोड़ रुपये
डे 7- 3.5 करोड़ रुपये
डे 8- 4.5 करोड़ रुपये
डे 9- 3 करोड़ रुपये
डे 10- 2.65 करोड़ रुपये
डे 11- 2.35 करोड़ रुपये
डे 12- 3.15 करोड़ रुपये
डे 13- 2.53 करोड़ रुपये
डे 14- 1.07 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)
टोटल कलेक्शन- 65.47 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




