
Ek Deewane ki Deewaniyat Day 12: 'एक दीवाने की दीवानियत' ने शनिवार को दी 'थामा' को टक्कर, किया इतना कलेक्शन
एक बार फिर से हर्षवर्धन अपनी दमदार एक्टिंग दर्शकों का दिल जीत लिया है। मूवी में हर्षवर्धन के साथ सोनम बाजवा लीड रोल में हैं। आज 'एक दीवाने की दीवानियत' को रिलीज हुए पूरे 12 दिन हो गए हैं।
Ek Deewane ki Deewaniyat Box Office Collection Day 12: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे की शानदार फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। हर्षवर्धन की ये फिल्म 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस मूवी में एक बार फिर से हर्षवर्धन अपनी दमदार एक्टिंग दर्शकों का दिल जीत लिया है। मूवी में हर्षवर्धन के साथ सोनम बाजवा लीड रोल में हैं। आज 'एक दीवाने की दीवानियत' को रिलीज हुए पूरे 12 दिन हो गए हैं। तो आइए जानते हैं 'एक दीवाने की दीवानियत' के कलेक्शन की लेटेस्ट रिपोर्ट क्या है-

शनिवार को हुई जमकर कमाई
हर्षवर्धन राणे की मूवी 'एक दीवाने की दीवानियत' के साथ आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर कॉमेडी 'थामा' ने भी सेम डे बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है। ऐसे में दोनों ही फिल्मों के बीच कमाई को लेकर तगड़ा कॉम्पिटिशन रहा है। इसी बीच अब 'एक दीवाने की दीवानियत' के 12वें दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। 25 करोड़ के बजट में बनी 'एक दीवाने की दीवानियत' ओपनिंग डे पर 9 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ऐसे में अब इसके शनिवार के दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'एक दीवाने की दीवानियत' ने 12वें दिन खबर लिखने तक 2.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 59.85 करोड़ रुपये हो गया है।
डे वाइज देखें 'एक दीवाने की दीवानियत' का कलेक्शन
डे 1- 9 करोड़ रुपये
डे 2- 7.75 करोड़ रुपये
डे 3- 6 करोड़ रुपये
डे 4- 5.5 करोड़ रुपये
डे 5- 6.25 करोड़ रुपये
डे 6- 7 करोड़ रुपये
डे 7- 3.5 करोड़ रुपये
डे 8- 4.5 करोड़ रुपये
डे 9- 3 करोड़ रुपये
डे 10- 2.65 करोड़ रुपये
डे 11- 2.35 करोड़ रुपये
डे 12- 2.35 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)
टोटल कलेक्शन- 59.85 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




