Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडEk Deewane ki Deewaniyat Box Office Collection Day 10 Harshvardhan Rane Thamma Ayushmann Khurrana Rashmika Mandanna
Ek Deewane ki Deewaniyat Day 10: बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'एक दीवाने की दीवानियत', गुरुवार कर डाली इतनी कमाई

Ek Deewane ki Deewaniyat Day 10: बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'एक दीवाने की दीवानियत', गुरुवार कर डाली इतनी कमाई

संक्षेप:

'एक दीवाने की दीवानियत' को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। मूवी में हर्षवर्धन के साथ सोनम बाजवा लीड रोल में हैं। दोनों ही कलाकारों ने अपनी एक्टिंग से मूवी में जान डाल दी है। इस मूवी के साथ  हॉरर कॉमेडी 'थामा' ने भी सेम डे बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है।

Oct 31, 2025 06:21 am ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Ek Deewane ki Deewaniyat Box Office Collection Day 10: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे ने एक बार फिर से अपनी दमदार एक्टिंग के चलते दर्शकों का दिल जीत लिया है। 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हर्षवर्धन की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। मूवी में हर्षवर्धन के साथ सोनम बाजवा लीड रोल में हैं। दोनों ही कलाकारों ने अपनी एक्टिंग से मूवी में जान डाल दी है। आज 'एक दीवाने की दीवानियत' को रिलीज हुए पूरे 10 दिन हो गए हैं। तो आइए जानते हैं 'एक दीवाने की दीवानियत' के कलेक्शन की लेटेस्ट रिपोर्ट क्या है-

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दसवें दिन क्या हर्षवर्धन की मूवी का रहा हाल?

हर्षवर्धन राणे की मूवी 'एक दीवाने की दीवानियत' के रिलीज का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार था। इस मूवी के साथ आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर कॉमेडी 'थामा' ने भी सेम डे बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है। ऐसे में दोनों ही फिल्मों के बीच कमाई को लेकर तगड़ा कॉम्पिटिशन रहा है। इसी बीच अब 'एक दीवाने की दीवानियत' के 10वें दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। 25 करोड़ के बजट में बनी 'एक दीवाने की दीवानियत' ओपनिंग डे पर 9 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ऐसे में अब इसके गुरुवार के दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'एक दीवाने की दीवानियत' ने 10वें दिन खबर लिखने तक 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 55.00 करोड़ रुपये हो गया है।

डे वाइज देखें 'एक दीवाने की दीवानियत' का कलेक्शन

डे 1- 9 करोड़ रुपये

डे 2- 7.75 करोड़ रुपये

डे 3- 6 करोड़ रुपये

डे 4- 5.5 करोड़ रुपये

डे 5- 6.25 करोड़ रुपये

डे 6- 7 करोड़ रुपये

डे 7- 3.5 करोड़ रुपये

डे 8- 4.5 करोड़ रुपये

डे 9- 3 करोड़ रुपये

डे 10- 2.50 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

टोटल कलेक्शन- 55.00 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।