सलमान खान को टक्कर देंगे प्रभास? ईद 2027 को बॉक्स ऑफिस पर होगा अब तक का महाक्लैश

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ईद 2027 पर महाक्लैश होने की खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान की अगली फिल्म और प्रभास स्टारर स्पिरिट ईद पर रिलीज हो रही हैं। अगर ऐसा हुआ तो दोनों एक्टर्स की फिल्मों के बीच तगड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने के लोए मिलने वाला है।

eid 2027 salman khan film svc 63 clash with prabhas starrer spirit, read details
सलमान खान को टक्कर देंगे प्रभास?

लमान खान बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयारी में जुटे हुए हैं। साउथ फिल्ममेकर वामशी पेडिपल्ली की अगली फिल्म SVC 63 में दबंग खान नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान ईद 2027 पर अपनी ऑडियंस को इस फिल्म के साथ सरप्राइज देने वाले थे। लेकिन इसी दिन प्रभास की फिल्म स्पिरिट भी रिलीज हो रही है। हाल में खबर सामने आई थी कि स्पिरिट के मेकर्स ने 5 मार्च, ईद 2027 की डेट सलमान खान को दे दी है। बिना किसी क्लैश के फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा फायदा होता है। लेकिन अब ताजा खबर की मानें तो प्रभास की स्पिरिट सलमान से टक्कर लेने के लिए तैयार है।

प्रभास की स्पिरिट क होगी सलमान खान से टक्कर?

रणबीर कपूर के साथ एनिमल जैसी फिल्म बनाने वाले संदीप रेड्डी वांगा प्रभास, तृप्ति डिमरी और विवेक ओबेरॉय के साथ फिल्म स्पिरिट बना रहे हैं। ये फिल्म 5 मार्च 2027 यानी ईद के मौके पर रिलीज हो रही हैं। स्पिरिट के मेकर्स इस रिलीज डेट को बदलने के मूड में नहीं हैं। दूसरी तरफ ईद अक्सर सलमान खान के नाम रही है। उनकी अगली फिल्म SVC 63 भी ईद 2027 को रिलीज किए जाने की खबर है। ऐसे में सलमान खान और प्रभास की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर होना तय माना जा रहा है।

स्पिरिट

स्पिरिट की रिलीज ईद 2027 पर हुई कन्फर्म

फिल्म स्पिरिट की प्रोडक्शन कंपनी टी-सीरीज के प्रवक्ता ने जूम से बात करते हुए साफ कहा कि वो स्पिरिट की रिलीज ईद के मौके पर ही कर रहे हैं। प्रवक्ता ने कहा, 'हम स्पिरिट की रिलीज को लेकर बिल्कुल सही ट्रैक पर हैं। ये फिल्म 5 मार्च 2027 को रिलीज होने वाली है। एलान की हुई रिलीज डेट में बदलाव नहीं किया गया है। हम तय शेड्यूल के हिसाब से ही काम कर रहे हैं और 5 मार्च 2027 को दुनिया भर में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं।'

salman khan

सलमान खान के नाम रही है ईद

बता दें, सलमान खान की कई फिल्में ईद ब्लॉकबस्टर रही हैं। फिल्म वांटेड, दबंग, बॉडीगार्ड, एक द टाइगर, किक, बजरंगी भाईजान, सुल्तान, भारत जैसी फिल्में ईद के मौके पर ही रिलीज हुई थी। ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर से सुपरहिट रहीं। अगर अगली ईद पर सलमान अपनी अगली फिल्म लेकर आते हैं तो उन्हें फायदा होना तय माना जा रहा है। लेकिन प्रभास की स्पिरिट की वजह से ओपनिंग डे के कलेक्शन पर असर पड़ सकता है। अगर दोनों फिल्मों की रिलीज नहीं बदली तो ईद पर सलमान खान और प्रभास के बीच महाक्लैश देखने को मिलेगा।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडसलमान खान को टक्कर देंगे प्रभास? ईद 2027 को बॉक्स ऑफिस पर होगा अब तक का महाक्लैश