
दुर्गा पूजा में पहुंचीं शर्लिन ने छुए रानी मुखर्जी के पैर, लोगों ने किया ट्रोल, बोले- नौटंकी तो देखो
- बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में शर्लिन रानी मुखर्जी के पैर छूती नजर आती हैं। वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। आप भी देखें वीडियो।
बॉलीवुड के तमाम सितारे इन दिनों दुर्गा पूजा का जश्न मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर काजोल, रानी मुखर्जी समेत तमाम सितारों के वीडियो सामने आ रहे हैं। दुर्गा पूजा पंडाल का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा और रानी मुखर्जी नजर आ रही हैं। वीडियो में शर्लिन रानी मुखर्जी के पैर छूते नजर आती हैं। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स शर्लिन चोपड़ा का मजाक उड़ा रहे हैं।
शर्लिन चोपड़ा ने छुए रानी मुखर्जी के पैर
शर्लिन और रानी का ये वीडियो फिल्मीज्ञान ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। वीडियो में दिखाई पड़ रहा है कि शर्लिन चोपड़ा रानी मुखर्जी को देखते ही उनके पैर छूने के लिए झुकती हैं। हालांकि, रानी मुखर्जी तुरंत पीछे हटती हैं। वीडियो में रानी शर्लिन को पैर नहीं छूने के लिए कहती नजर आती हैं।
लाल रंग की साड़ी पहने नजर आईं शर्लिन चोपड़ा
शर्लिन वीडियो में लाल रंग की बंगाली स्टाइल साड़ी पहने नजर आ रही हैं। वहीं, रानी मुखर्जी लाल रंग के ब्लाउज के साथ गोल्डन साड़ी पहने नजर आ रही हैं। वीडियो में रानी शर्लिन को पैर छूने के लिए मना करती हैं। इसके बाद, रानी शर्लिन के माथे पर और गाल पर सिंदूर लगाती हैं। शर्लिन भी फिर रानी को सिंदूर लगाती हैं।
क्या बोल रहे सोशल मीडिया यूजर्स
शर्लिन का ये वीडियो देख कुछ लोग एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, ज्यादातर लोग वीडियो पर कमेंट करके एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- नौटंकी तो देखो। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा चलो यहां तो इंसान बनकर आई है। एक तीसरे यूजर ने लिखा - ड्रामेबाज। ज्यादातर सोशल मीडिया यूजर्स ने शर्लिन के वीडियो को दिखावा बताया है।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




