Drishyam The Conclusion से पहले अजय देवगन की किस फिल्म को मिली सबसे बड़ी ओपनिंग, देखें पूरी लिस्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

दृश्यम द कन्क्लूजन रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की रिलीज से पहले बताते हैं आपको अजय देवगन की पहले दिन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में।

ajay devgn highest opening movie
अजय देवगन की सबसे ज्यादा ओपनिंग फिल्म

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम द कन्क्लूजन शुक्रवार को रिलीज हो रही है। यह फिल्म का आखिरी पार्ट है और फैंस इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीद है। अब दृश्यम द कन्क्लूजन की रिलीज से पहले आपको बताते हैं अजय की अब तक की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म के बारे में बताते हैं।

सिंघम अगेन

अजय की फिल्म सिंघम अगेन 2024 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने पहले दिन 43.50 करोड़ की कमाई की है।

सिंघम रिटर्न्स

इसके बाद दूसरे नंबर पर आती है सिंघम रिटर्न्स। सिंघम रिटर्न्स 2014 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 32.09 करोड़ की कमाई की है।

गोलमाल अगेन

तीसरे नंबर पर आती है अजय की फिल्म गोलमाल अगेन जो 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने भारत में पहले दिन 30.14 करोड़ की कमाई की थी।

रेड 2

अजय देवगन की फिल्म रेड 2 रिलीज हुई थी साल 2025 में। इस फिल्म ने पहले दिन 19.25 करोड़ की कमाई की थी।

टोटल धमाल

इसके बाद आती है फिल्म टोटल धमाल जो 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने पहले दिन भारत में 16.50 करोड़ की कमाई की थी।

तान्हाजी

अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी उनकी सक्सेसफुल फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने भारत में पहले दिन 14 करोड़ की कमाई की थी।

धमाल 4

वहीं 2026 में ही रिलीज हुई अजय की फिल्म धमाल 4 ने भारत में पहले दिन 14 करोड़ की कमाई की थी।

दृश्यम द कन्क्लूजन

दृश्यम द कन्क्लूजन की बात करें तो इस फिल्म को अभिषेक पाठक डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, श्रेया सरन, प्रकाश झा, जयदीप अहलावत, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव हैं।

फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही है और ये मूवी का आखिरी पार्ट है। इस पार्ट में हमें पता चल जाएगा कि विजय साळगावकर का सबके सामने आ जाएगा या वो हमेशा के लिए पुलिस को चकमा दे देगा।

दृश्यम 3 का नाम बदलकर क्यों किया दृश्यम द कन्क्लूजन

अभिषेक पाठक से जब इस बारे में पूछा गया था कि क्यों उन्होंने फिल्म का नाम दृश्यम 3 से दृश्यम द कन्क्लूजन किया तो उन्होंने कहा था कि अब ये फिल्म का लास्ट पार्ट है। इसके बाद स्टोरी को एंड कर दिया जाएगा। अगर हम फिल्म का नाम दृश्यम 3 रखते तो लोगों को लगता कि आगे भी पार्ट आएगा, लेकिन ऐसा नहीं है और हम फैंस को किसी कन्फ्यूजन में नहीं रखना चाहते इसलिए फिल्म का नाम दृश्यम द कन्क्लूजन रखा।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडदृश्यम द कन्क्लूजन से पहले अजय देवगन की किस फिल्म को मिली सबसे बड़ी ओपनिंग