दृश्यम के इंस्पेक्टर गायतोंडे की एक्टिंग देखकर राइटर ने लिख दिया था किरदार, अमिताभ के साथ थी पहली फिल्म
अजय देवगन की फिल्म दृश्यम में नजर आए इंस्पेक्टर गायतोंडे एक्टर कमलेश सावंत की एक्टिंग से प्रभावित होकर लिखा गया था पहला फिल्मी रोल। अजय देवगन के साथ पहले भी किया था काम।

साल 2015 में अजय देवगन की फिल्म दृश्यम ने ऑडियंस को खूब इम्प्रेस किया था। इस फिल्म में अजय के किरदार विजय सलगांवकर को लोग आज भी नहीं भूले। लेकिन अजय के अलावा एक और किरदार था जो अपने नेगेटिव रोल के लिए याद किया जाता है। फिल्म में इंस्पेक्टर गायतोंडे का किरदार निभाने वाले एक्टर कमलेश सावंत को उनके किरदार नेगेटिव रोल के लिए पसंद किया गया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कमलेश पहले भी फिल्म में पुलिश का किरदार निभा चुके हैं। उनकी एक्टिंग को देखने के बाद डायरेक्टर ने अलग से उनके लिए एक किरदार लिखा था।
एक्टिंग से डायरेक्टर हुए इम्प्रेस
कमलेश बचपन से एक्टिंग में माहिर थे। मराठी थिएटर की दुनिया में तो बहुत बड़ा नाम हैं। कई नाटकों में अपनी षड्नर परफॉरमेंस से सभी को हैरान कर दिया। ऐसे एक बार डायरेक्टर मुकुल अभ्यंकर और लेखक श्रीधर ने उनकी एक्टिंग देख ली कायल हो गए। दरअसल, उस समय कमलेश टीवी शो गुब्बारे में काम कर रहे थे। ये उनका पहला शो था। इस शो में उन्होंने एक लाइन बोली जिसे देखने के बाद मुकुल और श्रीधर ने उनकी एक्टिंग पर ध्यान दिया।
ऐसे मिला रोल
श्रीधर राघवन को कमलेश की परफॉर्मेंस इतनी पसंद आई कि उन्होंने उनकी पहली फिल्म खाकी के लिए एक अलग से किरदार लिखा कॉन्स्टेबल कमलेश सावंत। उनका असली नाम इस फिल्म में इस्तेमाल किया गया था। यह वही फिल्म थी जिसमें अमिताभ बच्चन और अजय देवगन ने काम किया था। फिल्म खाकी से कमलेश ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के बाद उन्हें कई फिल्मों में छोटे किरदार में देखा गया।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


