Drishyam 3 Twitter Review: क्या पहले दो पार्ट जितनी दमदार है अजय देवगन की दृश्यम 3 का सस्पेंस? जानें पब्लिक का फैसला

लाइव हिन्दुस्तान
share

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' 2 अक्टूबर यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म रिलीज के साथ ही दर्शकों के रिएक्शन भी सामने आने शुरू हो चुके हैं।

Drishyam 3 Twitter Review
'दृश्यम 3' देख लोग ट्विटर पर दे रहे रिव्यू

Drishyam 3 Twitter Review: 'दृश्यम' फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट यानी 'दृश्यम 3' को लेकर लंबे समय से सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। एक बार फिर से अजय देवगन को विजय सलगांवकर के रोल में देखने के लिए फैंस काफी बेताब हैं। पहले दोनों पार्ट यानी 'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' को दर्शकों ने काफी पसंद किया। ऐसे में अजय देवगन की 'दृश्यम 3' 2 अक्टूबर यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म रिलीज के साथ ही दर्शकों के रिएक्शन भी सामने आने शुरू हो चुके हैं। तो चलिए देखते हें 'दृश्यम 3' को लेकर एक्स यानी ट्विटर पर लोगों ने क्या कहा?

पहली दोनों फिल्मों की कहानी जोड़ी गई

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की मच अवेटेड सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम: द कंक्लूजन' (Drishyam 3) आखिरकार आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के रिलीज होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर दर्शकों के रिएक्शंस और रिव्यू की बाढ़ आ गई है। कोई फिल्म का सुपरहिट कह रहा है तो कोई इसे इसके पहले दोनों पार्ट से कंपेयर कर रहा है। मूवी में इस बात पर पूरा ध्यान दिया गया है कि पिछली दोनों फिल्मों की घटनाओं को तीसरे पार्ट से कैसे जोड़ा जाए। ऐसे में दर्शकों का कहना है कि पिछली फिल्मों की जानकारी होने से नई फिल्म के संदर्भ और ट्विस्ट ज्यादा मजेदार लग सकते हैं।

'दृश्यम 3' को लेकर एक एक्स पर लगातार रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'फिल्म के इंटरवल सीक्वेंस से बहुत प्रभावित हुए और इसे "बेहतरीन सिनेमा" कहा। साथ ही इस यूजर ने फैंस को सलाह दी कि वे थिएटर जाने से पहले पहली दो फिल्में दोबारा देख लें।'

एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'अजय देवगन और जयदीप अहलावत के आमने-सामने देखना फिल्म की सबसे बड़ी खासियत है। विजय सलगांवकर एक और माइंड गेम के साथ वापस आ गए हैं।'

एक और ने लिखा, ''दृश्यम 3' ने साबित कर दिया है कि एक अच्छी फिल्म के लिए न तो कोई विवादित सीन, न आइटम नंबर, न ही बड़े बजट या विदेशी लोकेशन की जरूरत है।'

एक दूसरे एक्स यूजर ने पोस्ट में कहा गया, 'दृश्यम 3 का क्लाइमेक्स ट्विस्ट दृश्यम 1 और 2 से बेहतर है। इसका सेटअप और सस्पेंस दोनों फिल्मों के कुल मिलाकर बने माहौल से भी बेहतर हैं।इसे देखें और यकीन करें। ये शानदार फिल्म है।'

एक यूजर ने लिखा, 'विजय सलगांवकर वापस आ गया। अजय देवगन सर आपको और आपकी पूरी टीम को दृश्यम 3 के लिए बधाई। 2 अक्टूबर याद है न? दृश्यम दिवस की शुभकामनाएं।' एक और ने लिखा, 'एक जबरदस्त ब्लॉकबस्टर फिल्म! दृश्यम 3 में अजय देवगन सर और पूरी टीम ने बेहद अच्छा काम किया है।'

'दृश्यम 3' के बारे में

बता दें कि 'दृश्यम द कन्क्लूजन' को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को थिएटर में रिलीज होगी। इस सस्पेंस थ्रिलर में अजय देवगन के अलावा तब्बू, श्रिया सरण, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, ईशिता दत्त और रजत कपूर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इससे पहले फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने बताया था कि पहले वह फिल्म का नाम 'दृश्यम 3' रख रहे थे, लेकिन फिर उन्होंने सोचा कि अगर पार्ट 3 बोलेंगे तो लोगों को उम्मीद होगी कि इसका एक और पार्ट आएगा। लेकिन अब इस कहानी का एंड करना है इसलिए इसका नाम 'दृश्यम द कन्क्लूजन' रखा है। हालांकि, अभी भी इसे ज्यादा तर लोग 'दृश्यम 3' ही बोल रहे हैं।

मलयालम फिल्मों का हिंदी रीमेक

बता दें कि 'दृश्यम' मोहनलाल की मलयालम फिल्मों का हिंदी रीमेक है। 'दृश्यम' फ्रैंचाइजी, 2015 में अजय देवगन की 'दृश्यम' के साथ शुरू हुई थी और इसके बाद 2022 में 'दृश्यम 2' आई। दोनों फिल्में विजय नाम के किरदार के बारे में हैं, जो अपनी बेटी से जुड़े एक अपराध के बाद पुलिस को अपनी समझदारी से मात देता है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडक्या पहले दो पार्ट जितनी दमदार है दृश्यम 3 का सस्पेंस? जानें पब्लिक रिव्यू