Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन और तब्बू की फीस में है बड़ा अंतर, जानें किसे कितने मिले पैसे
दृश्यम का तीसरा और आखिरी पार्ट यानी दृश्यम द कन्क्लूजन रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अब आपको बताते हैं कि इस फिल्म के लिए स्टार्स कितनी फीस ले रहे हैं।

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 आ रही है। यह दृश्यम फ्रेंचाइजी का आखिरी पार्ट है इसलिए इसका नाम है दृश्यम द कन्क्लूजन। इस फिल्म में अजय के साथ तब्बू, श्रेया सरन, जयदीप अहलावत, इशिता दत्ता, प्रकाश राज, मृणाल जाधव और रजत कपूर हैं। अब आपको बताते हैं कि एक्टर्स को इस फिल्म के लिए कितनी फीस मिल रही है।
कितनी है विजय और तब्बू की फीस में अंतर
अजय देवगन जो फिल्म में विजय सालगांवकर का किरदार निभा रहे हैं। इस किरदार के लिए अजय को न्यूज एक्स की रिपोर्ट के मुताबिक 18-22 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। तब्बू जो फिल्म में मीरा देशमुख का किरदार निभा रही हैं, उन्हें अजय के मुकाबले काफी कम फीस मिल रही है। तब्बू को 2.5 से 3.5 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। वहीं श्रेया सरन जिन्होंने फिल्म में नंदनी सालगांवकर का किरदार निभाया है उन्हें रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 करोड़ रुपये मिले हैं।
हालांकि मेकर्स ने खुद इस बारे में कोई अपडेट नहीं दिया है।
इशिता और रजत की फीस
इशिता दत्ता जिन्होंने विजय की बेटी अंजू का किरदार निभाया है, उन्हें इस फाइनल इंस्टॉलमेंट के लिए 50 लाख रुपये मिले हैं। रजत कपूर जिन्होंने तब्बू के पति का किरदार निभाया है उन्हें 40-70 लाख रुपये मिले हैं।
हालांकि जयदीप, प्रकाश राज और मृणाल की फीस को लेकर अपडेट नहीं आया है।
फिल्म के आखिरी पार्ट में जयदीप और प्रकाश की एंट्री
बता दें कि इस आखिरी पार्ट में जयदीप और प्रकाश की एंट्री हुई है। इससे पहले दोनों पार्ट में ना तो जयदीप थे और ना ही प्रकाश राज। फिल्म में जयदीप अब इस केस को सॉल्व करने वाले हैं तो दर्शकों को जयदीप और अजय के बीच टक्कर दिखेगी।
फाइनली कहानी का होगा द एंड
दृश्यम द कन्क्लूजन को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी। इस पार्ट में फाइनली केस सॉल्व होगा और पता चल जाएगा कि क्या विजय को पुलिस पकड़ लेती है या फिर पुलिस एक बार फिर विजय के सामने हार जाएगी।
बता दें कि इससे पहले फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने बताया था कि पहले वह फिल्म का माम दृश्यम 3 रख रहे थे, लेकिन फिर उन्होंने सोचा कि अगर पार्ट 3 बोलेंगे तो लोगों को उम्मीद होगी कि इसका एक और पार्ट आएगा। लेकिन अब इस कहानी का एंड करना है इसलिए इसका नाम दृश्यम द कन्क्लूजन रखा है।


