क्या होगी 'दृश्यम-3' की कहानी? डायरेक्टर ने बताईं ये 3 चीजें, जानिए पिछले 2 पार्ट से क्या होगा अलग
Drishyam 3: फिल्म दृश्यम का पहला और दूसरा पार्ट काफी दमदार रहा था, अब ट्रेलर बता रहा है कि पार्ट-3 इससे भी कहीं ज्यादा दिलचस्प रहने वाला है। डायरेक्टर ने बताई क्या होगी इस पार्ट की कहानी।

साउथ के सुपरस्टार एक्टर मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' सिनेमाघरों में 21 मई 2026 को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को एक्टर के जन्मदिन पर रिलीज किया जा रहा है। जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनी यह फिल्म इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किए जाने के बाद अब मेकर्स ने इसकी कहानी के बारे में हिंट देते हुए बताया कि फिल्म के इस सीक्वल में दर्शकों के लिए क्या कुछ रहने वाला है। जीतू ने कुछ ऐसी बातें बताई हैं जो इस फिल्म के लिए आपका एक्साइटमेंट बढ़ा सकती है। तो चलिए जानते हैं इस अपकमिंग मूवी के बारे में कुछ दिलचस्प फैक्ट्स।
बताया क्या होगी फिल्म 'दृश्यम 3' की कहानी?
'दृश्यम 3' के ट्रेलर लॉन्च में फिल्म के निर्देशक जीतू जोसेफ ने बताया, 'पहले, दूसरे और तीसरे पार्ट में यही फर्क है कि जॉर्जकुट्टी को नहीं मालूम कि कोई उसका पीछा कर रहा है या नहीं। अगर कोई उसका पीछा कर भी रहा है, तो आखिर यह कौन है। फिल्म के शुरुआती दो पार्ट में तो उसे पता था कि पुलिस और मर चुके लड़के का परिवार उसके पीछे पड़ा है। लेकिन इस पार्ट में उसे पता ही नहीं है कि उसके पीछे आखिर कौन है।' डायरेक्टर जोसेफ ने कहा कि मैं यह नहीं कह रहा कि इस पार्ट में आपको चौंकाने वाली कोई चीजें नहीं होंगी।
क्या खुद से ही खौफ खाने लगा है जॉर्जकुट्टी?
बात फिल्म के ट्रेलर की करें तो इस बार कहानी काफी रोमांचक रहने वाला है। जॉर्ज इस बार एक इमोशनल रोलरकोस्टर से गुजर रहा है। वह जैसे-जैसे अपनी आंखों के सामने मौजूद दिक्कतों को हल करने लगता है, वैसे-वैसे उसे एक नया डर सताने लगता है। उसकी हालत ऐसी हो चुकी है कि अब वो अपने आसपास की हर चीज पर सवाल उठा रहा है। वह हर वक्त यह सोचे जा रहा है कि क्या वह वाकई सुरक्षित है। ट्रेलर से यह भी संकेत मिल रहे हैं कि फिल्म की कहानी आपको एक बार फिर पार्ट-1 तक लेकर जाएगी। क्योंकि इस बात की पूरी संभावना है कि उसे उसका सामना उसके अतीत से होने वाला है।
क्या हिंदी रीमेक में बदली जाएगी कहानी?
स्टार कास्ट की बात करें तो मोहनलाल के अलावा फिल्म में मीना, सिद्दीकी, आशा शरथ, मुरली गोपी, अन्सिबा हसन और ईस्टर अनिल अहम भूमिकाएं निभाते नजर आएंगे। फिल्म के पहले दो पार्ट बॉलीवुड में हिंदी रीमेक किए जा चुके हैं। हालांकि पहले पार्ट की तुलना में दूसरे पार्ट को रीमेक करते हुए क्लाइमैक्स में चीजें बदल दी गई थीं। अब देखना यह है कि जब पार्ट-3 को हिंदी में रीमेक किया जाएगा, तो क्या कहानी जस की तस रखी जाएगी, या फिर यहां पर भी चीजें बदल दी जाएंगी। मालूम हो कि यह फिल्म फ्रेंचाइजी काफी ज्यादा लोकप्रिय रही है और हर पार्ट दर्शकों के लिए जिज्ञासा के साथ-साथ ढेर सारा थ्रिलर भी लेकर आता है।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


