'दृश्यम 3' की सफलता पर आया डायरेक्टर का पहला रिएक्शन, बताया किस बात ने उन्हें सबसे ज्यादा किया हैरान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' को भी फैंस और क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। साथ ही फिल्म थिएटर पर भी बवाल मचा रही है। ओपनिंग डे पर इसकी बंपर कमाई देख हर कोई हैरान रह गया।

Drishyam 3  Director  first reaction on success
'दृश्यम 3' की सफलता पर आया डायरेक्टर का पहला रिएक्शन

'दृश्यम' फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट यानी 'दृश्यम 3' को लेकर सोशल मीडिया पर लंबे वक्त से बज बना हुआ था। ऐसे में ये फिल्म फाइनली 2 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज हो गई है। अजय देवगन को विजय सलगांवकर के रोल में फिर से देखने के लिए फैंस काफी बेताब थे। पहले दोनों पार्ट यानी 'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' को दर्शकों ने काफी पसंद किया। ऐसे में अजय देवगन की 'दृश्यम 3' को भी फैंस और क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। साथ ही फिल्म थिएटर पर भी बवाल मचा रही है। ओपनिंग डे पर इसकी बंपर कमाई देख हर कोई हैरान रह गया। ऐसे में अब 'दृश्यम 3' की सफलता के बीच फिल्म के डायरेक्टर का पहला रिएक्शन सामने आया है।

मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती थी

'दृश्यम 3' की आखिरी कड़ी को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया के बीच, निर्देशक अभिषेक पाठक ने खुलकर बात की। राइटर-डायरेक्टर ने अभिषेक कहा, 'फिल्म 'दृश्यम: द कंक्लूजन' बनाना मेरे लिए एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी, क्योंकि दर्शक इतने सालों से इस दुनिया के साथ जुड़े हुए हैं। हर किसी के पास अपनी थ्योरी, अपनी उम्मीदें और अपने विचार थे कि इस कहानी का अंत कैसे होना चाहिए। मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती थी उस सफर का सम्मान करना, लेकिन साथ ही दर्शकों को ऐसा अनुभव देना, जिसकी उन्होंने शायद उम्मीद न की हो।'

क्या चीज इस फ्रेंचाइजी को इतना खास बनाता है

फिल्म को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखकर मिल रहे सेटिस्फेक्शन के बारे में बात करते हुए अभिषेक पाठक ने आगे कहा, 'अब जब मैं दर्शकों को फिल्म का अनुभव करते हुए, उसके अंत पर चर्चा करते हुए और यह बहस करते हुए देखता हूं कि विजय ने आखिर क्या किया, तो यह मेरे लिए वाकई बेहद संतोषजनक है। मेरे लिए दृश्यम हमेशा से इस बात को लेकर रहा है कि लोग सच को किस तरह देखते और समझते हैं। फिल्म देखने के बाद भी दर्शक जिस तरह इसे लेकर चर्चा कर रहे हैं और अपने-अपने तरीके से इसकी व्याख्या कर रहे हैं, यही इस फ्रेंचाइजी को इतना खास बनाता है।'

लोग 'दृश्यम' की पूरी दुनिया से भावनात्मक रूप से जुड़े हैं

अभिषेक ने इस बात पर भी हैरानी जताई कि इतने सालों बाद भी देश 'दृश्यम ' की दुनिया से इतनी गहराई से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा, 'जिस बात ने मुझे सबसे ज्यादा हैरान किया है, वह यह है कि लोग सिर्फ विजय से ही नहीं, बल्कि 'दृश्यम' की पूरी दुनिया से कितनी भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं। आपको एहसास होता है कि इतने सालों के बाद ये किरदार लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं। और एक फिल्ममेकर के तौर पर इससे ज्यादा संतोषजनक और कुछ नहीं हो सकता कि दर्शक थिएटर से बाहर निकलने के बाद भी फिल्म के अंत को अपने साथ लेकर जाएं।'

बॉक्स ऑफिस

'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 62.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे दिन यानी शनिवार को खबर लिखने तक अजय देवगन की फिल्म ने 14.29 करोड़ रुपये कमा लिए है। ऐसे में अभी तक इसका टोटल कलेक्शन 76.29 करोड़ रुपये हो गया है।

'दृश्यम 3' के बारे में

बता दें कि 'दृश्यम द कन्क्लूजन' को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को थिएटर में रिलीज होगी। इस सस्पेंस थ्रिलर में अजय देवगन के अलावा तब्बू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, ईशिता दत्त और रजत कपूर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इससे पहले फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने बताया था कि पहले वह फिल्म का नाम 'दृश्यम 3' रख रहे थे, लेकिन फिर उन्होंने सोचा कि अगर पार्ट 3 बोलेंगे तो लोगों को उम्मीद होगी कि इसका एक और पार्ट आएगा। लेकिन अब इस कहानी का एंड करना है इसलिए इसका नाम 'दृश्यम द कन्क्लूजन' रखा है। हालांकि, अभी भी इसे ज्यादातर लोग 'दृश्यम 3' ही बोल रहे हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड'दृश्यम 3' की सफलता पर आया डायरेक्टर का पहला रिएक्शन,बताया किस बात ने किया हैरान