Drishyam 3 Day 10: ‘दृश्यम 3’ देखने रविवार को 9 लाख से भी ज्यादा लोग पहुंचे; जानें इतना हुआ कलेक्शन

लाइव हिन्दुस्तान
share

अजय देवगन, तबू और जयदीप अहलावत की फिल्म ‘दृश्यम 3’ दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। यही कारण है कि रविवार को फिल्म देखने 9 लाख से ज्यादा लोग सिनेमाघर पहुंचे हैं।

Drishyam 3 Day 10 Box Office Collection
दृश्यम 3 का डे 10 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर फिल्म 'दृश्यम 3' की शानदार कमाई जारी है। फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं, लेकिन दर्शकों के बीच इसका क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पहले हफ्ते में शानदार कमाई करने के बाद फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर भी अच्छी रफ्तार बनाए रखी। फिल्म ने भारत में 300 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, दुनियाभर में इसकी कमाई 500 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है।

‘दृश्यम 3’ की 10वें दिन कितनी हुई कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'दृश्यम 3' ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 22.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इस दिन फिल्म देखने के लिए 9,32,147 दर्शक सिनेमाघरों में पहुंचे।

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की OTT रिलीज डिटेल्स आई सामने, जानिए कब और कहां देख सकते हैं फिल्म

भारत में 309 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई

फिल्म ने पहले हफ्ते में 245.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। इसके बाद दूसरे वीकेंड पर भी इसकी कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिला। दूसरे शनिवार को फिल्म ने 26.50 करोड़ रुपये कमाए, जबकि रविवार को 22.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह 10 दिनों में फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 309 करोड़ रुपये हो गया है। इसके साथ ही फिल्म के कुल फुटफॉल्स यानी इसे देखने वाले दर्शकों की संख्या 1.26 करोड़ से ज्यादा हो गई है।

दृश्यम 3 के बाद अब पुलिस वाले का रोल नहीं करना चाहते जयदीप अहलावत, बोले-उम्मीद है बार-बार...

'दृश्यम 3' का डे वाइज कलेक्शन

फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालें तो पहले रविवार को इसने 61 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद वीकडेज में कमाई में गिरावट आई, लेकिन दूसरे वीकेंड पर फिल्म ने फिर रफ्तार पकड़ ली।

- पहला दिन (शुक्रवार): 62 करोड़ रुपये

- दूसरा दिन (शनिवार): 53.50 करोड़ रुपये

- तीसरा दिन (रविवार): 61 करोड़ रुपये

- चौथा दिन (सोमवार): 21 करोड़ रुपये

- पांचवां दिन (मंगलवार): 19.50 करोड़ रुपये

- छठा दिन (बुधवार): 15.50 करोड़ रुपये

- सातवां दिन (गुरुवार): 13 करोड़ रुपये

- आठवां दिन (शुक्रवार): 14.50 करोड़ रुपये

- नौवां दिन (शनिवार): 26.50 करोड़ रुपये

- दसवां दिन (रविवार): 22.50 करोड़ रुपये

10 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 309 करोड़ रुपये है।

दृश्यम 3 एंडिंग: जानें कैसे विजय सालगांवकर ने एक बार फिर सबकी आंखों में डाली धूल

‘दृश्यम 3’ की वर्ल्डवाइड कमाई

वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 479.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस आंकड़े के साथ फिल्म दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के करीब है।

500 करोड़ से 20.20 करोड़ दूर

अब सबकी नजर इस बात पर है कि फिल्म दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा कब पार करती है। मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए इसे करीब 20.20 करोड़ रुपये और कमाने होंगे।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड‘दृश्यम 3’ देखने रविवार को 9 लाख से भी ज्यादा लोग पहुंचे; जानें इतना हुआ कलेक्शन