'दृश्यम 3' के लिए आसन नहीं है बॉक्स ऑफिस की रेस, साउथ की इन 5 दमदार फिल्मों से है महाक्लैश, शुक्रवार को मचेगा बवाल?

लाइव हिन्दुस्तान
share

आज 'दृश्यम 3' थिएटर में अकेली न हीं उतरी हैं, इसका सामना बॉक्स ऑफिस पर 5 दमदार साउथ फिल्मों के साथ है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी फिल्में आज 'दृश्यम 3' के साथ रिलीज हो रही हैं।

Drishyam 3 Clash With 5 South Indian Movies
'दृश्यम 3' का साउथ की इन 5 दमदार फिल्मों से है महाक्लैश

Drishyam 3 Clash With 5 South Indian Movies: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की मच अवेटेड सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम: द कंक्लूजन' (Drishyam 3) आखिरकार आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 'दृश्यम' फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट यानी 'दृश्यम 3' के रिलीज का लंबे समय तक फैंस बेसब्री से इंतजार किया था। फिल्म में पहले दोनों पार्ट को 'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' को दर्शकों ने काफी पसंद किया। वहीं, 'दृश्यम 3' रिलीज होते को लेकर पॉजिटिव रिव्यू आ रहे हैं। आज 'दृश्यम 3' थिएटर में अकेली न हीं उतरी हैं, इसका सामना बॉक्स ऑफिस पर 5 दमदार साउथ फिल्मों के साथ है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी फिल्में आज 'दृश्यम 3' के साथ रिलीज हो रही हैं।

'दृश्यम 3'

'दृश्यम' फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट यानी 'दृश्यम 3' आज यानी 2 अक्टूबर, 2026 को रिलीज हुई है। इस फिल्म में अजय देवगन को विजय सलगांवकर के दमदार रोल में नजर आ रहे हैं। मूवी में अजय के अलावा जयदीप अहलावत, तब्बू, श्रिया सरण,प्रकाश राज, इशिता दत्ता और रजत कपूर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, अजय की 'दृश्यम 3' पहले दिन 50 करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती है।

येझु कदल येझु मलाई

येझु कदल येझु मलाई

'दृश्यम 3' का सामना 'येझु कदल येझु मलाई' से हुआ है। ये एक तमिल भाषा की रोमांटिक फिल्म है। रोमांस के साथ-साथ साइकोलॉजिकल थ्रिलर का भी तड़का लगने वाला है। फिल्म 1 अक्टूबर को रिलीज हो चुकी है।

बेल

'बेल'

शिवा राजकुमार की 'बेल' आज यानी शुक्रवार को थिएटर में रिलीज हुई है। इस मूवी में शिवा का एक अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। मूवी में शिवा के साथ एक्ट्रेस संजना आनंद, दीक्षित शेट्टी, जयराम जैसे कलकार लीड रोल में हैं। इसे कन्नड़ भाषा में देख सकते हैं। ये एक एक्शन ड्रामा फिल्म है।

डोंट ट्रबल द ट्रबल

डोंट ट्रबल द ट्रबल

फहाद फासिल की फिल्म 'डोंट ट्रबल द ट्रबल' तेलुगु और मलयालम में रिलीज हुई है। ये मूवी आज यानी शुक्रवार को रिलीज हुई है। गया है। ये एक फैंटसी मूवी है। इसमें कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगा है। इसे एसएस राजामौली द्वारा प्रेजेंट किया जा रहा है।

बत्था

बत्था

बत्था (Baththa) 1 अक्टूबर 2026 को रिलीज हुई, एक तमिल एक्शन-ड्रामा फिल्म है। मूवी में विजय सेतुपति और लिजोमोल जोस मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 1980 के दशक के मद्रास (चेन्नई) की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसकी कहानी एक खूंखार स्थानीय डॉन के इर्द-गिर्द घूमती है।

सिग्मा

सिग्मा

'सिग्मा' (Sigma) 2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। 'सिग्मा' एक एक्शन-एडवेंचर और थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्देशन जेसन संजय ने किया है। मूवी में सुदीप किशन, फारिया अब्दुल्ला और संपत राज जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड'दृश्यम 3' के लिए आसन नहीं बॉक्स ऑफिस की रेस, साउथ की इन 5 फिल्मों से महाक्लैश