Drishyam 3 Box Office Collection: शाम 5 बजे तक 'दृश्यम 3' ने कर डाली बंपर कमाई, क्या तोड़ेगी पहले दिन का रिकॉर्ड?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ओपनिंग डे पर 'दृश्यम 3' ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। वहीं, वीकेंड पर इस मूवी के और भी ज्यादा उम्मीदें की जा रही हैं। तो चलिए देखते हैं शनिवार को 'दृश्यम 3' ने शाम 5 बजे तक कितना कलेक्शन कर लिया है।

Drishyam 3 Box Office Day 2 Till 5 Pm
दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी किया बवाल

Drishyam 3 Box Office Collection Till 5 PM: अजय देवगन स्टारर मच अवेटेड फिल्म 'दृश्यम' फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट यानी 'दृश्यम 3' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस मूवी के रिलीज का फैंस ने काफी इंतजार किया। ऐसे में ये फिल्म 2 अक्टूबर यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 'दृश्यम 3' में एक बार फिर से अजय, विजय सलगांवकर के रोल में बवाल मचा रहे हैं। फिल्म को क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों के भी शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। ऐसे में ओपनिंग डे पर 'दृश्यम 3' ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। वहीं, वीकेंड पर इस मूवी के और भी ज्यादा उम्मीदें की जा रही हैं। तो चलिए देखते हैं शनिवार को 'दृश्यम 3' ने शाम 5 बजे तक कितना कलेक्शन कर लिया है।

शाम 5 बजे तक 'दृश्यम 3' ने किया कितना कलेक्शन?

'दृश्यम द कन्क्लूजन' को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है। मूवी में अजय के साथ जयदीप अहलावत लीड रोल में हैं। मूवी में दोनों एक्टिंग के मामले में एक-दूसरे को टक्कर दे रहे हैं। अब बात करें कलेक्शन की 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर 62.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे दिन यानी शनिवार को खबर लिखने तक अजय देवगन की फिल्म ने 25.50 करोड़ रुपये कमा लिए है। ऐसे में अभी तक इसका टोटल कलेक्शन 87.50 करोड़ रुपये हो गया है। अभी के आंकड़े देखते हुए लग रहा है कि ये फिल्म सौ करोड़ पार कर लेगी।

'दृश्यम 3' के बारे में

बता दें कि 'दृश्यम द कन्क्लूजन' को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को थिएटर में रिलीज होगी। इस सस्पेंस थ्रिलर में अजय देवगन के अलावा तब्बू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, ईशिता दत्त और रजत कपूर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इससे पहले फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने बताया था कि पहले वह फिल्म का नाम 'दृश्यम 3' रख रहे थे, लेकिन फिर उन्होंने सोचा कि अगर पार्ट 3 बोलेंगे तो लोगों को उम्मीद होगी कि इसका एक और पार्ट आएगा। लेकिन अब इस कहानी का एंड करना है इसलिए इसका नाम 'दृश्यम द कन्क्लूजन' रखा है। हालांकि, अभी भी इसे ज्यादातर लोग 'दृश्यम 3' ही बोल रहे हैं।

मलयालम फिल्मों का हिंदी रीमेक

बता दें कि 'दृश्यम' मोहनलाल की मलयालम फिल्मों का हिंदी रीमेक है। 'दृश्यम' फ्रैंचाइजी, 2015 में अजय देवगन की 'दृश्यम' के साथ शुरू हुई थी और इसके बाद 2022 में 'दृश्यम 2' आई। दोनों फिल्में विजय नाम के किरदार के बारे में हैं, जो अपनी बेटी से जुड़े एक अपराध के बाद पुलिस को अपनी समझदारी से मात देता है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडशाम 5 बजे तक 'दृश्यम 3' ने कर डाली बंपर कमाई, क्या तोड़ेगी पहले दिन का रिकॉर्ड?