Drishyam 3 Box Office Day 7: बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' का कब्जा, 7 दिन में छाप डाले इतने करोड़
मच अवेटेड सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3' में मोहनलाल ने अपनी दमदार एक्टिंग से हर किसी को इंप्रेस किया। मोहनलाल की 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर कमाई कर रही है। मोहनलाल की सस्पेंस ड्रामा 'दृश्यम 3' ने 21 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी।

Drishyam 3 Box Office Collection Day 7: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल इन दिनों अपनी सस्पेंस और थ्रिल फिल्म 'दृश्यम 3' को लेकर काफी सुर्खियों बटोर रहे हैं। मच अवेटेड सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3' में मोहनलाल ने अपनी दमदार एक्टिंग से हर किसी को इंप्रेस किया। मोहनलाल की 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर कमाई कर रही है। मोहनलाल की सस्पेंस ड्रामा 'दृश्यम 3' ने 21 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। डे वन से ही 'दृश्यम 3' अच्छा कमाई कर रही है। ऐसे में वीकेंड में इस फिल्म ने जमकर नोट छापे हैं। तो चलिए जानते हैं 'दृश्यम 3' ने बुधवार को कितना कलेक्शन किया है।
बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमा रही है 'दृश्यम 3'
मोहनलाल और जीतू जोसेफ की मच अवेटेड सस्पेंस थ्रिलर 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है। हालांकि, वीकेंड के बाद इसके कलेक्शन में काफी गिरावट देखने को मिला है, इसके बावजूद ये फिल्म करोड़ों में कमाई कर रही है। कलेक्शन की बात करें तो इसका ग्राफ काफी मजेदार रहा है। इस फिल्म ने डे 1 से ही अपने नंबर्स को मेंटेन करके रखा है। 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर 15.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ऐसे में अब इसके बुधवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk के मुताबिक, 'दृश्यम 3' ने 7वें दिन 6.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। ऐसे में 'दृश्यम 3' का अबतक का कलेक्शन भारत में 75.30 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।
डे वाइज देखें 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
| डे 1 | 15.85 करोड़ रुपये |
|---|---|
| डे 2 | 11.05 करोड़ रुपये |
| डे 3 | 13.70 करोड़ रुपये |
| डे 4 | 13.85 करोड़ रुपये |
| डे 5 | 7.70 करोड़ रुपये |
| डे 6 | 6.50 करोड़ रुपये |
| डे 7 | 6.65 करोड़ रुपये |
| टोटल कलेक्शन | 75.30 करोड़ रुपये |
इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर
'दृश्यम 3' का रिलीज के साथ ही अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' और रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' और सूर्या की 'करुप्पू' से सामना हुआ। वहीं, अब इसके सामने मोहनलाल की 'दृश्यम' की रिलीज के दिन ही लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे की फिल्म 'चांद मेरा दिल' रिलीज हुई है। ऐसे में इसके लिए कॉम्पिटिशन काफी तगड़ा हो गया है। इसके बावजूद 'दृश्यम 3' शानदार कमाई कर रही है।
फिल्म 'दृश्यम 3' के बारे में
जीतू जोसेफ द्वारा निर्देशित, दृश्यम थ्रीक्वल 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मोहनलाल के अलावा मीना, अंसिबा हसन, एस्तेर अनिल, आशा शरथ, सिद्दीकी और अन्य भी शामिल हैं। इसका निर्माण आशीर्वाद सिनेमाज के बैनर तले एंटनी पेरुम्बावूर ने किया है।
(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


