Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडDrishyam 3 Big Update Jaideep Ahlawat Has not replaced Akshaye Khanna Here is what director said
अक्षय खन्ना को रिप्लेस नहीं कर रहे जयदीप अहलावत, दृश्यम 3 पर आया बड़ा अपडेट

अक्षय खन्ना को रिप्लेस नहीं कर रहे जयदीप अहलावत, दृश्यम 3 पर आया बड़ा अपडेट

संक्षेप:

दृश्यम 3 से अक्षय खन्ना के बाहर होने के बाद खबर आई थी कि जयदीप अहलावत उन्हें रिप्लेस कर रहे हैं। हालांकि, अब खबर है कि जयदीप फिल्म का हिस्सा तो होंगे, लेकिन वो अक्षय खन्ना को रिप्लेस नहीं कर रहे हैं।

Jan 03, 2026 08:05 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अक्षय खन्ना के दृश्यम 3 से बाहर होने के बाद खबरें थे की जयदीप इस फिल्म का हिस्सा होंगे। जैसे ही जयदीप के फिल्म का हिस्सा होने की खबरें आईं, लोग कहने लगे कि जयदीप फिल्म में अक्षय खन्ना को रिप्लेस करेंगे। हालांकि, अब फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। ये अपडेट किसी और ने नहीं बल्कि फिल्म के डायरेक्टर ने दिया है। उन्होंने साफ किया है कि फिल्म में जयदीप अहलावत अक्षय खन्ना को रिप्लेस नहीं कर रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दृश्यम 3 के डायरेक्टर ने क्या बताया?

बॉम्बे टाइम्स से खास बातचीत में दृश्यम 3 के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने बताया, “नहीं, जयदीप अक्षय खन्ना को रिप्लेस नहीं कर रहे हैं। मैं एक नया किरदार लिख रहा हूं।” अभिषेक के बयान से ये तो साफ है कि जयदीप फिल्म में एक नए किरदार में नजर आएंगे और वो फिल्म को नया मोड़ देंगे।

फिल्म के प्रोड्यूसर ने क्या कहा था?

बता दें, कुछ दिन पहले फिल्म के प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने बताया था कि जयदीप अहलावत फिल्म का हिस्सा होंगे। उन्होंने जयदीप को एक बेहतर एक्टर भी कहा था।

ये भी पढ़ें:बॉर्डर 2 के गाने घर कब आओगे में क्या अक्षय खन्ना भी हैं? ये है वायरल फोटो का सच

प्रोड्यूसर ने कहा था कि अक्षय को रिप्लेस करेंगे जयदीप

बॉलीवुड हंगामा से खास बातचीत में प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठके ने कहा था कि दृश्यम एक बहुत बड़ा ब्रैंड है। फर्क नहीं पड़ता वो (अक्षय खन्ना) फिल्म का हिस्सा हैं या नहीं। अब जयदीप अहलावत ने उन्हें रिप्लेस कर दिया है। भगवान की दया से हमें अक्षय खन्ना से एक बेहतर एक्टर मिल गया है, और सबसे जरूरी, हमें उनसे बेहतर शख्स मिल गया है।"

ये भी पढ़ें:अक्षय ने मुकेश को लगाई थी डांट, धुरंधर की स्क्रिप्ट सुनते हुए कर रहे थे स्मोक

तेलुगु सुपरहीरो फिल्म में नजर आएंगे अक्षय खन्ना

अक्षय खन्ना की बात करें तो दृश्यम 3 छोड़ने के बाद अक्षय ने अपनी पहली तेलुगु फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। अक्षय खन्ना तेलुगु फिल्म महाकाली में नजर आएंगे। महाकाली साउथ की पहली फीमेल सुपरहीरो फिल्म होगी।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।