दृश्यम 3 में अक्षय खन्ना के बाहर होने के बाद प्रकाश राज ने की एंट्री? जानें नया अपडेट
अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 में नए एक्टर की एंट्री हो गई है। फैंस इस खबर को सुनकर खुश जरूर होंगे क्योंकि प्रकाश राज के भी फिल्म में शामिल होने की खबर आ रही है।

दृश्यम का तीसरा पार्ट आने वाला है और जबसे इसकी अनाउंसमेंट हुई है तबसे फैंस इसकी रिलीज को लेकर इंतजार कर रहे हैं। हालांकि फिर खबर आई कि अक्षय खन्ना फिल्म से बाहर हो गए हैं तो फैंस को बड़ा झटका लगा। वहीं अब खबर आ रही हैं कि फिल्म के साथ नए एक्टर जुड़ सकते हैं और वो एक्टर कोई और नहीं बल्कि प्रकाश राज हैं।
प्रकाश राज हुए फिल्म में शामिल
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक प्रकाश राज ने फिल्म साइन की है और शूटिंग भी शुरू कर ली है। ऐसा कहा जा रहा था कि प्रकाश राज इसमें पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाएंगे, लेकिन सोर्स ने इन खबरों को गलत बताया। वह पुलिस का किरदार नहीं निभाएंगे। वह कुछ फ्रेश किरदार निभांगे जो लोगों ने एक्सपेक्ट ना किया हो।
कब रिलीज होगी फिल्म
दृश्यम 3 की बात करें तो इसे अभिषेक पाठक डायरेक्ट करेंगे। फिल्म को स्टार स्टूडियोज के प्रोडक्शन हाउस ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को ही रिलीज होगी।
अक्षय खन्ना ने क्यों छोड़ी फिल्म
बता दें कि अक्षय के बाहर होने से फैंस काफी निराश हुए थे। अक्षय के बाहर होने की खबर धुरंधर के हिट होने के बाद आई थी। डायरेक्टर अभिषेक ने इस बारे में बात करते हुए ई टाइम्स से कहा था कि अक्षय ने फिल्म की शूटिंग शुरू होने से 5 दिन पहले मूवी को छोड़ा था। तब तक अक्षय का लुक भी लॉक हो गया था और कॉस्ट्यूम की तैयारी हो रही थी। उन्हें स्क्रिप्ट भी पसंद आ गई थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय ने फिल्म को मना किया क्योंकि वह अपने किरदार के लिए विग चाहते थे। लेकिन अभिषेक के मुताबिक इससे कंटीन्यूटी खराब हो जाती क्योंकि पहले पार्ट में अक्षय का बाल्ड लुक ही था।
कहा तो ऐसा भी जा रहा था कि फीस को लेकर भी मुद्दा था। इस पर अभिषेक ने कहा कि पेमेंट को लेकर कोई दिक्कत नहीं थी। अक्षय के 21 करोड़ की डिमांड गलत है।
डायरेक्टर ने क्या कहा था
अभिषेक ने तो यह तक कह दिया था कि अक्षय ने जो फिल्म से बाहर होने का फैसला लोगों के बहकावे में लिया है। वहीं अक्षय को अकेले लीड वाली फिल्म करनी चाहिए देखने के लिए।
अक्षय की अपकमिंग फिल्म
अक्षय अब फिल्म इक्का में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल लीड रोल में हैं। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म है जो इसी साल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalपरिचय
सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



