Drishyam 3 Advance Booking: अजय देवगन की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कर दिया कमाल, पहले दो पार्ट्स से बड़ी होगी ओपनिंग?

लाइव हिन्दुस्तान
share

Drishyam 3 Collection: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही कमाल कर दिया है। सुबह 11:20 तक फिल्म ने 37.87 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 

Drishyam 3 Advance Booking Collection
दृश्यम 3 एडवांस बुकिंग कलेक्शन

अजय देवगन और जयदीप अहलावत की दृश्यम 3 कल यानी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। दृश्यम 3 इस फ्रेंचाइजी का आखिरी पार्ट है। विजय सलगांवकर पुलिस को चकमा देने के लिए एक आखिरी दांव चलेगा। फैंस इस आखिरी दांव को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। फैंस का उत्साह फिल्म की एडवांस बुकिंग में देखने को मिल रहा है। फिल्म ने सुबह 11:20 तक 37.87 करोड़ (पहले तीन दिन) की कमाई कर ली है।

Drishyam 3 डे 1 एडवांस बुकिंग कलेक्शन

sacnilk.com के मुताबिक, दृश्यम द कॉन्क्लूजन ने डे 1 के लिए 28.84 करोड़ (ब्लॉक सीट्स) की कमाई कर ली है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा दृश्यम 3 के टिकट बिके हैं। महाराष्ट्र के बाद दिल्ली में और फिर गुजरात में। आइए जानते हैं किस राज्य में बिके कितने टिकट और कितनी हुई कमाई।

राज्यग्रॉस कलेक्शन
महाराष्ट्र6.37 करोड़
दिल्ली4.53 करोड़
गुजरात1.41 करोड़
उत्तर प्रदेश1.07 करोड़
पश्चिम बंगाल99.08 लाख
कर्नाटक94.45 लाख
राजस्थान69.56 लाख
मध्य प्रदेश64.04 लाख
तेलंगाना61.75 लाख
पंजाब57.75 लाख

सबसे ज्यादा किस शहर में बिके फिल्म के टिकट?

अगर बात करें कि किस शहर में सबसे ज्यादा कमाई है तो इसमें दिल्ली का नाम सबसे ऊपर है। दिल्ली में एडवांस बुकिंग के मामले में दृश्यम ने 4.53 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं, दूसरे नंबर पर है मुंबई, मुंबई में 3.73 करोड़ की कमाई की है। पुणे में 1.69 करोड़, बेंगलुरु में 90.13 लाख और कोलकाता में 78.33 लाख की कमाई की है।

टॉप 10 शहरकमाई
दिल्ली4.53 करोड़
मुंबई3.73 करोड़
पुणे1.69 करोड़
बेंगलुरु90.13 लाख
कोलकाता78.33 लाख
हैदराबाद58.79 लाख
अहमदाबाद50.07 लाख
जयपुर34.83 लाख
लखनऊ32.97 लाख
चंडीगढ़30.80 लाख

दृश्यम 1 और 2 ने पहले दिन कितनी की थी कमाई?

ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो दृश्यम 3 50 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो अजय देवगन की ये फिल्म पहले पार्ट के मुकाबले काफी ऊपर होगी। दृश्यम पार्ट 1 ने पहले हफ्ते में 37.95 करोड़ की कमाई की थी। पहले दिन दृश्यम ने 5.85 करोड़ की कमाई की थी। दृश्यम 2 की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 18.15 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, पहले हफ्ते में दृश्यम 2 ने 104.66 करोड़ की कमाई की थी।

दृश्यम 3 में किससे होगा विजय का सामना?

दृश्यम 3 की बात करें तो इस बार विजय सलगांवकर का सामना एसपी क्राइम ब्रांच राजवीर सिंह तोमर से होने वाला है। राजवीर का किरदार जयदीप अहलावत निभाएंगे। फिल्म में अजय देवगन, श्रिया सरन, तबु, इशिता दत्ता, रजत कपूर और प्रकाश राज जैसे कलाकार नजर आएंगे। दृश्यम 3 को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है।

लकी अली की दो साल बाद बॉलीवुड में वापसी

दृश्यम 3 में लकी अली के फैंस के लिए भी तोहफा। फिल्म में लकी अली का गाना मुस्कुरा दो है। मुस्कुरा दो के साथ लकी अली ने लगभग दो साल बाद बॉलीवुड में वापसी की है। इससे पहले साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म दो और दो प्यार में ‘तू है कहां’ गाना गाया था। 2024 से पहले लकी अली ने साल 2015 में तमाशा में सफरनामा गाना गाया था। इसके बाद लकी अली ने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी।

कहां देख सकते हैं फिल्म के पहले दो पार्ट्स?

दृश्यम पार्ट 1 की बात करें तो डायरेक्टर निशिकांत कामत ने डायरेक्ट की थी। वहीं, दृश्यम 2 की बात करें तो फिल्म को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया था। दोनों पार्ट्स की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो दोनों की रेटिंग 8.2 है। अगर दृश्यम 3 से पहले आप इन फिल्मों को देखना चाहते हैं तो प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडदृश्यम 3 ने एडवांस बुकिंग में कर दिया कमाल, पहले दो पार्ट्स से बड़ी होगी ओपनिंग?