डॉन 3 विवाद में सलमान खान की एंट्री, फरहान अख्तर और रणवीर सिंह को दी ये सलाह- रिपोर्ट्स

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Ranveer Singh vs Farhan Akhtar: रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच सब ठीक होता नजर आ रहा है। दरअसल, रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि सलमान खान के कहने पर दोनों हल निकालने के लिए तैयार हो गए हैं।

डॉन 3 विवाद में सलमान खान की एंट्री, फरहान अख्तर और रणवीर सिंह को दी ये सलाह- रिपोर्ट्स

‘डाॅन 3’ से जुड़ा विवाद अब खत्म होता नजर आ रहा है। दरअसल, रणवीर पर FWICE द्वारा लगाए गए बैन के बाद मामला गर्म हो गया था। कई सारे सेलेब्स ने इस पर रिएक्ट करना और अपनी बात रखना शुरू कर दिया था। इसी बीच खबर आई की अब इस पूरे मामले में सलमान खान की एंट्री हुई है। जी हां, कहा जा रहा है कि सलमान ने रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच चीजें ठीक करने की कोशिश की है।

सूत्रों ने क्या कहा?

बॉलीवुड हंगामा को एक सूत्र ने बताया, ‘सलमान खान, रणवीर सिंह को पसंद करते हैं। इतना ही नहीं, फरहान अख्तर के परिवार से भी उनके काफी अच्छे संबंध हैं। ऐसे में उन्होंने दोनों पक्षों से बात की और उनसे कहा कि वे एक-दूसरे को और अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को नुकसान पहुंचाए बिना मसले को सुलझाएं।'

सलमान ने फरहान अख्तर को समझाया

सूत्र ने कहा, 'सलमान ने फरहान को समझाया कि इस इंडस्ट्री में क्रिएटिव डिफरेंस होना आम बात है। उन्होंने रणवीर से भी लंबी बातचीत की, ताकि उनका पक्ष समझ सकें। वह दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश कर रहे हैं ताकि किसी को भी ये न लगे कि उनके साथ कोई साजिश हुई है।’

सलमान ने निकाला हल

सूत्र ने आगे ये भी बताया कि सलमान ने फरहान अख्तर और रणवीर सिंह से ये भी कहा कि वे एक ही इंडस्ट्री का हिस्सा होने के नाते साथ बैठकर बात करें और इसका हल निकालें। इतना ही नहीं, उन्होंने दोनों को विवाद के शांत होने के बाद किसी दूसरे प्रोजेक्ट पर साथ काम करने की सलाह भी दी है।

यहां समझिए पूरा विवाद

‘डॉन 3’ को लेकर पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में जो ड्रामा चल रहा है, वह किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है।

1. शाहरुख खान का मना करना

'डॉन 2' (2011) की जबरदस्त कामयाबी के बाद फैंस सालों से 'डॉन 3' में शाहरुख खान की वापसी का इंतजार कर रहे थे। फरहान भी चाहते थे कि वह ‘डॉन 3’ में तीनों पीढ़ियों - अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और एक नया एक्टर, को लेकर आएं। लेकिन 2023 के आसपास शाहरुख ने इस प्रोजेक्ट से अपने पैर पीछे खींच लिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान 'डॉन 3' की स्क्रिप्ट और कॉन्सेप्ट से संतुष्ट नहीं थे। 'पठान' और 'जवान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद, वह ऐसी कमर्शियल फिल्में करना चाहते थे जो मास ऑडियंस को बड़े पैमाने पर जोड़ सकें।

2. रणवीर सिंह की एंट्री और ट्रोलिंग

शाहरुख के मना करने के बाद, मेकर्स (एक्सेल एंटरटेनमेंट) ने अनाउंसमेंट की कि वे इस फिल्म में रणवीर सिंह को कास्ट कर रहे हैं। इस अनाउंसमेंट के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। लोग रणवीर सिंह को ट्रोल करने लगे।

3. रणवीर सिंह का फिल्म छोड़ना

विवाद तब और गहरा गया जब शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले खबर आई कि रणवीर सिंह ने 'डॉन 3' छोड़ दी है। बताया गया कि फिल्म की स्क्रिप्ट में कुछ बड़े बदलाव किए गए थे, जिससे रणवीर सहमत नहीं थे। इतना ही नहीं, रणवीर ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ की सक्सेस के बाद अपनी फिल्मों की चॉइस में बदलाव करना चाहते थे।

4. बैन

रणवीर सिंह के अचानक फिल्म छोड़ने के बाद फरहान अख्तर ने FWICE से शिकायत की। उन्होंने कहा कि रणवीर के आखिरी वक्त पर पीछे हटने की वजह से प्री-प्रोडक्शन और ओवरसीज (विदेश) शेड्यूल्स की तैयारियों में लगे 45 करोड़ बर्बाद हो गए हैं। ऐसे में FWICE ने रणवीर से बात करने की कोशिश की, लेकिन रणवीर ने उनके नोटिस का जवाब नहीं दिया। फिर FWICE ने प्रेम कॉन्फ्रेंस कर ये अनाउंस किया कि वे रणवीर के खिलाफ ‘नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव’ जारी कर रहे हैं। इसका मतलब ये है कि यूनियन से जुड़े हजारों तकनीशियन, स्पॉट बॉय और डेली वेज वर्कर्स तब तक रणवीर के किसी प्रोजेक्ट पर काम नहीं करेंगे, जब तक कि वह आकर इस मामले को नहीं सुलझाते।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।