रणवीर सिंह से FWICE ने हटाया 'बैन', कहा- एक्टर के लीगल नोटिस का देंगे जवाब

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान

Ranveer Singh News: डॉन 3 विवाद में नया अपडेट सामने आया है। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, रणवीर सिंह पर FWICE ने जो बैन लगाया गया था, वो उन्होंने हटा दिया है। 

रणवीर सिंह से FWICE ने हटाया 'बैन', कहा- एक्टर के लीगल नोटिस का देंगे जवाब

डॉन 3 को लेकर रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच चल रहे विवाद में नया अपडेट सामने आया है। रणवीर सिंह के फिल्म को छोड़ने पर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने एक्टर के खिलाफ नॉन कॉपरेशन निर्देश जारी किया गया था। उन्होंने FWICE के सदस्यों से रणवीर सिंह के साथ काम न करने की बात कही थी। हालांकि, अब रणवीर सिंह के ऊपर लगा ये बैन FWICE ने हटा दिया है।

लीगल नोटिस का देंगे जवाब

FWICE ने निर्णय रणवीर सिंह की द्वारा भेजे गए लीगल नोटिस के बाद लिया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, FWICE ने कहा है कि वो रणवीर सिंह के लीगल नोटिस का जवाब कानूनी तरीके से ही देंगे।

ये भी पढ़ें:
डॉन 3 का विवाद बढ़ा, रणवीर सिंह ने अब FWICE को भेजा लीगल नोटिस

क्यों लिया गया बैन हटाने का फैसला?

इस बारे में बात करते हुए FWICE के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी ने कहा कि FWICE ने एक्टर से बैन हटाने का निर्णय CINTAA, IMPPA समेत इंडस्ट्री की दूसरी बॉडीज की तरफ से आ रहे अनुरोध के बाद लिया है।

मामले को सुलझाने का चल रहा प्रयास

तिवारी ने साफ किया कि वो इस मामले को लेकर इंडस्ट्री की अलग-अलग बॉडीज से बात कर रहे हैं। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के हालिया बयान का भी हवाला दिया, जिसमें इस मामले से जुड़े दोनों पक्षों के हितों की रक्षा करते हुए सौहार्दपूर्ण समझौते की बात कही गई थी।

ये भी पढ़ें:
धुरंधर के लिए रणवीर सिंह ने ली छोटी फीस, लेकिन इस तरह की मोटी कमाई

वहीं, FWICE के चीफ एडवाइजर ने इस बात पर जोर दिया कि फेडरेशन के पास किसी भी आर्टिस्ट को बैन करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने मीडिया से अनुरोध किया कि बैन शब्द का इस्तेमाल न किया जाए।

कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद?

डॉन 3 के ऐलान के वक्त कहा गया था कि इस फिल्म में रणवीर सिंह डॉन की भूमिका में नजर आएंगे।फैंस इस बात को लेकर काफी उत्साहित भी थे। हालांकि, रणवीर सिंह की धुरंधर रिलीज होने के बाद खबरें आने लगीं कि रणवीर सिंह ने डॉन 3 से दूरी बना ली है। रणवीर सिंह के इस कदम से नाराज फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह की शिकायत FWICE से की। इसके बाद FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन कॉपरेशन निर्देश जारी किया। इस निर्देश का कई सेलेब्स ने विरोध भी किया। FWICE के इस निर्देश के बाद रणवीर सिंह ने इस मामले को लेकर FWICE को एक लीगल नोटिस भी भेजा था।

ये भी पढ़ें:
रणवीर सिंह पर लगे बैन पर बोलीं कंगना रनौत, उन्हें खुश होना चाहिए कि वो…

बता दें, इस पूरे मामले पर अभी तक फरहान अख्तर ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं है। वहीं, रणवीर का भी कोई आधिकारिक बयान मीडिया में अभी नहीं आया है।

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख