दूरदर्शन के जमाने की सिंगर जो गाती है लता और मोहम्मद रफी दोनों की आवाज में गाने; पहचाना?

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

एक ऐसी सिंगर जो मोहम्मद रफी की आवाज को हूबहू कॉपी कर ले और अगले ही पल लता मंगेशकर की आवाज में गाने लगे! अगर आप मिलेनियल किड हैं तो जरूर एक नाम याद आ रहा होगा, चलिए बात करते हैं उस टैलेंटेड गायिका के बारे में।

दूरदर्शन के जमाने की सिंगर जो गाती है लता और मोहम्मद रफी दोनों की आवाज में गाने; पहचाना?

भारत में टैलेंटेड लोगों की कमी नहीं हैं। म्यूजिक इंडस्ट्री की बात करें तो ऐसे सिंगर्स मिल जाएंगे जिनके कंठ में साक्षात सरस्वती विराजती हैं। वहीं कुछ कलाकार ऐसे भी होते हैं जो कुदरत का करिश्मा लगते हैं।। ऐसी ही एक विलक्षण प्रतिभा का नाम है मिलन सिंह। मिलन सिंह की खासियत ये है कि वह मेल और फीमेल दोनों की आवाजों में गा सकती हैं। वह लता मंगेशकर जैसी सुरीली आवाज निकालेंगी और अगले ही पल उन्हें आप मोहम्मद रफी की तरह गाना गाते सुन सकते हैं। आज हम डिटेल में बात करेंगे मिलन सिंह के बारे में। अगर आप 80-90 के दशक के बच्चे हैं तो आपने टीवी पर किसी ना किसी रिऐलिटी शो पर मिलन सिंह को जरूर देखा होगा। अगर नहीं देखा तो यहां जान लें इस टैलेंटेड सिंगर के बारे में।

डुअल वॉइस की मल्लिका

मिलन सिंह दुनिया के उन रेयर लोगों में हैं जिनके पास डुअल वॉइस का वरदान है। मिलन सिंह जब स्टेज पर परफॉर्म करतीं तो उनकी यूनीक सिंगिंग स्टाइल से दर्शक चौंक जाते। उनका लुक आपको फाल्गुनी पाठक की याद दिलाएगा। मिलन सिंह मोहम्मद रफी की बहुत बड़ी फैन हैं। उन्होंने पंजाबी भाषा में बहुत से गाने गाए हैं।

यूपी के छोटे से गांव से हैं मिलन सिंह

मिलन सिंह उत्तर प्रदेश के इटावा के पास एक छोटे से गांव से हैं। उन्होंने इंग्लिश लिटरेचर में एमए किया। वह स्पोर्ट्स पर्सन भी हैं। हाई जंप और फुटबॉल बढ़िया खेलती हैं लेकिन करियर के रूप में अपने पैशन सिंगिंग को चुना। मिलन सिंह ने साढ़े तीन साल की उम्र से गाना शुरू किया और भारत ही नहीं इंटरनैशनल लेवल पर अपनी पहचान बनाई। मिलन सिंह को 1995 में यूपी सरकार ने यश भारती से सम्मानित किया। उनके नाम पर इटावा में सड़क का नाम मिलन सिंह मार्ग भी रखा गया है।

लोकप्रिय गाने और पहचान

मिलन सिंह ने पंजाबी पॉप और हिंदी गानों के जरिए 90 के दशक में अपनी खास पहचान बना चुकी हैं। उनका गाना 'अक्ख दे इशारे नाल गल कर गई' और 'कुड़ी पटोले वरगी' आज भी पार्टियों की जान है। इसके अलावा उन्होंने देश-विदेश में हजारों लाइव कंसर्ट किए हैं और कई भाषाओं में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। उनके शोज दूरदर्शन पर भी प्रसारित किए जाते थे।

कौन है मिलन सिंह के परिवार में

मिलन सिंह सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। उनकी वेबसाइट भी है। इसमें उन्होंने बताया है कि वह अपनी फैमिली को बहुत प्यार करती हैं। इसमें उनकी मां, बहनें और भांजियां हैं। शादी का जिक्र नहीं है।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।