किशोर कुमार ने लेटकर क्यों गाया था अमिताभ बच्चन की फिल्म शराबी का ये गाना, इंट्रेस्टिंग है वजह
किशोर कुमार की हरकतें अतरंगी थीं। वह अपने गानों के साथ खूब एक्सपेरिमेंट्स करते थे। उनकी कई शैतानियां चर्चित हैं। आज हम आपको शराबी फिल्म से जुड़ा एक किस्सा बताएंगे।

अमिताभ बच्चन की फिल्म शराबी सुपरहिट थी। इस फिल्म के सारे गाने चार्टबस्टर थे। मुझे नौलखा मंगा दे रे, दे दे प्यार दे, जहां चार यार, इंतहा हो गई जैसे गाने चित्रहार की टॉप लिस्ट में होते थे। फिल्म गाने किशोर कुमार ने गाए थे। म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लहरी थे। इंट्रेस्टिंग बात है उस साल दोनों को इस फिल्म के लिए अवॉर्ड मिले थे। शराबी के लीड एक्टर्स अमिताभ बच्चन और जया प्रदा हैं। गानों में किशोर कुमार की आवाज बिग बी पर एकदम फिट बैठी है। एक गाने को किशोर ने लेटकर गाया था। जानिए, इसके पीछे की दिलचस्प कहानी।
जब पता चला शराबी हीरो का है गाना
किशोर कुमार को कई लोग सनकी कहते थे। पर एक बाद माननी पड़ेगी कि उनकी क्रिएटिविटी और टैलेंट का कोई जवाब नहीं। वह अपने गानों में मजेदार एक्सपेरिमेंट्स करते रहते थे। शराबी फिल्म में भी उन्होंने कुछ ऐसा किया था जो आज भी याद किया जाता है। दरअसल इसके गाने इंतहा हो गई इंतजार की गाने की रिकॉर्डिंग हो रही थी। स्टूडियो में सिंगर, डायरेक्टर, म्यूजिक डायरेक्टर सारे लोग थे। किशोर कुमार को ये गाना गाना था। उन्होंने गाने का मूड समझने के लिए डायरेक्टर प्रकाश मेहरा से सिचुएशन पूछी। प्रकाश मेहरा ने बताया कि हीरो का जन्मदिन है। वह हिरोइन का इंतजार रहा है। उसने शराब पी रखी है। इंतजार में वह केक भी नहीं काट रहा। सारे मेहमान इंतजार कर रहे हैं। निराश होकर नशे में हीरो ये गाना गाता है।
जब किशोर कुमार ने लेटकर गाया गाना
इस पर किशोर कुमार बोले कि ज्यादा शराब पीने के बाद तो आदमी बैठ ही नहीं पाता, लेट जाता है। सब इसे मजाक समझकर हंस दिए लेकिन किशोर कुमार सीरियस थे। उन्होंने बप्पी लहरी से कहा कि लंबी टेबल मंगवाएं। मेज आई और किशोर कुमार एकदम शराबी मोड में आकर उस टेबल पर लेट गए। उन्होंने इतना डूबकर उसी हाव-भाव से गाया कि आवाज अमिताभ बच्चन के मूड पर एकदम फिट बैठ रही है। अब अगर आप ये गाना सुनेंगे तो किशोर कुमार का मस्तीभरा अंदाज फील होगा।
फिल्म में ये थी सिचुएशन
शराबी फिल्म में अमिताभ बच्चन एक रईस बाप के बेटे बने हैं। उनकी मां नहीं हैं। पिता पैसे कमाने में बिजी रहते हैं। अमिताभ बच्चन सबके विक्की बाबू हैं जिनका दिल बहुत बड़ा है। पर वह दिनरात शराब में डूबे रहते हैं। उन्हें एक स्टेज परफॉर्मर जया प्रदा से प्यार हो जाता है। वह एक दिन स्टेज पर परफॉर्म करती है, मुझे नौलखा मंगा दे रे ओ सैंया दीवाने। अमिताभ बच्चन सच में उसे नौलखा हार भेजते हैं। जया प्रदा लेने से मना करती हैं। फिर दोनों के बीच नजदीकी बढ़ती है। अमिताभ बच्चन का बर्थडे होता है तो वह जया प्रदा से बोलते हैं कि वही नौलखा हार पहनकर आएं। जया प्रदा का हार चोरी हो जाता है। वह इसे खोज रही होती हैं, इसी वजह से बर्थडे में आने में देर हो जाती है। विक्की बाबू इसी इंतजार में गाते हैं इंतेहां हो गई इंतजार की।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


