अबु सलेम ने क्यों करवा दी थी मनीषा कोइराला के सेक्रेट्री की हत्या? एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा ने बताया
एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा का कहना है कि अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर्स में सबसे बुरा अबु सलेम था। उसने मंदिर जाते गुलशन कुमार को मरवा दिया था और मनीषा कोइराला के सेक्रेट्री को सिर में गोली मरवा दी थी।

बॉलीवुड पर एक लंबे समय तक अंडरवर्ल्ड के खौफ का साया रहा है। एक्टर्स को धमकी, उन पर प्रेशर बनाना, उगाही करना यहां तक हत्या तक के मामले भी हो चुके हैं। गुलशन कुमार की हत्या में अंडरवर्ल्ड का हाथ था। मनीषा कोइराला के सेक्रेट्री को भी बेवजह मार दिया गया। अब मुंबई के पुलिस अफसर एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा ने कई पुराने किस्से बताए हैं। उन्होंने बताया कि कैसे उस वक्त अबु सलेम की दहशतगर्दी थी। वहीं मोनिका बेदी के फंसने का भी जिक्र किया।
अबु सलेम था सबसे गंदा क्रिमिनल
प्रदीप शर्मा शुभोजीत घोष के पॉडकास्ट में बात कर रहे थे। उन्होंने बताया, 'उस वक्त में सबसे गंदा क्रिमिनल अबु सलेम था। उसने गुलशन कुमार जैसे मासम इंसान की मंदिर जाते वक्त हत्या करवा दी थी। इसको तो मैं जघन्य अपराध बोलूंगा।
मनीषा कोइराला के सेक्रेट्री की हत्या
प्रदीप बोले, 'उसने अजीत दीवानी का मर्डर करवाया था। वह एक्ट्रेस मनीषा कोइराला के सेक्रेट्री थे। अबु सलेम का ऐसा टेरर था कि लोग फोन उठाने से डरते थे। इंडस्ट्री में लोग उसे लेफ्टिनेंट बोलते थे। उसने किसी को छोड़ा नहीं था। कैमरामैन तक से वसूली करता था। तो इसका फोन ही लोग उठाते नहीं थे। जब लोग फोन नहीं उठा रहे थे तो इंडस्ट्री को मैसेज देने के लिए, क्योंकि फोन नॉर्मली सेक्रेटरीज उठाते हैं; उसने मनीषा के सेक्रेट्री को सिर में गोली मरवा दी थी। ये केस हमने ओपन किया था।'
मोनिका बेदी ने लिया शॉर्टकट
प्रदीप बताते हैं कि उस वक्त जो एक्ट्रेसस इंडस्ट्री में चल नहीं पा रहीं वो अबु सलेम से मदद लेती थीं मोनिका बेदी इसका उदाहरण हैं। पर आखिर में क्या हुआ, शॉर्ट कट लेने का खामियाजा भुगतना पड़ा।
राकेश रोशन पर फायरिंग
प्रदीप ने बताया कि रफीक डब्बावाला भी उस वक्त कुख्यात अपराधी था। वह फ्रीलांसर जैसा था। अबु सलेम भी उसे यूज करता था। वह अच्छा कॉन्ट्रैक्ट किलर था। उसने राकेश रोशन पर भी फायरिंग की थी।
धुरंधर में दाउद की दशा
धुरंधर की बात चली तो प्रदीप शर्मा से पूछा गया कि फिल्म में दाऊद जैसा दिखाया गया उस पर क्या कहना है। इस मूवी में उसे कमजोर दिखाया गया है, उसका नाम दिखाया है जबकि ज्यादातर मूवीज में ऐसा नहीं होता है। इस पर प्रदीप बोले, 'अच्छा लगा फिल्म में देखकर और असल जिंदगी में वो ऐसा ही होगा। उसका भाई यहां पे अंदर है। मैंने अरेस्ट किया था इकबाल कास्कर को थाने से। दाऊद की सारी एक्टिविटीज यहां पर बंद हैं।'
सोर्स: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी शुभोजीत घोष के पॉडकास्ट से ली गई है।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


