चलो बुलावा आया है माता ने…जानिए किस गीतकार ने लिखा था ये गीत, इस सिंगर ने अपनी आवाज से अमर कर दिया

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

क्या आप जानते हैं भक्ति गीत ‘चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है’ गाना किस गीतकार ने लिखा और किस सिंगर ने इस खूबसूरत गाने को आवाज दी थी? चलिए हम आपको बताते हैं।

do you know who wrote song chalo bulaawa aya hai mata ne bulaya ha
चलो बुलावा आया है माता ने

हिंदी सिनेमा में कई ऐसे गीत बने जिसमें भगवान के लिए भक्ति देखी गई है। देवी-देवताओं पर लिखे इन गानों ने ऑडियंस पर अलग छाप छोड़ी। जैसे फिल्म अमर अखबर एंथनी में साईंबाबा पर बना गाना ‘शिरड़ी वाले साईं बाबा’, भगवान शिव पर तो ऐसे कई गाने बने। इनमें से एक ऐसा भी गाना है जो आज भी माता के जागरणों में सुना जाता है। ये गाना है ‘चलो बुलाया आया है माता ने बुलाया है’। इस गाने के बिना जैसे माता का जागरण, नवरात्रि की धूम अधूरी मानी जाती है। ये गाना साल 1983 में राजेश खन्ना की फिल्म अवतार का है, लेकिन क्या आप जानते हैं इस गाने को किस गीतकार ने लिखा और किस सिंगर ने गाया था?


इस गीतकार ने लिखा था ये भक्ति गीत

साल 1983 राजेश खन्ना और शबाना आजमी की फिल्म ‘अवतार’ रिलीज हुई थी। वैसे तो ये भगवान की भक्ति फिल्म नहीं थी, लेकिन इस एक गाने ने ऑडियंस पर अलग छाप छोड़ी थी। ये गाना था ‘चलो बुलाया आया है माता ने बुलाया है’। गाने के वीडियो में राजेश खन्ना माता के दरबार जाते हुए दिखाई देते हैं। गाना जब बजता है आप अपने आप ही माता की भक्ति में डूब जाएंगे। ये गाना आनंद बक्शी ने लिखा था जो पहले ही इंडस्ट्री में सदाबहार गीत लिखने के लिए मशहूर हैं। वो आनंद बक्शी ही थे जिनकी कलम से निकला, 'रूप तेरा मस्ताना', 'सावन का महीना', 'एक अजनबी हसीना से', 'प्यार दीवाना होता है', 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' जैसे यादगार गाने लिखे। उन्होंने ही माता पर ये गाना लिखा था जो खूब हिट हुआ।

सिंगर ने ये गाना खास बना दिया

अवतार फिल्म के गाने ‘चलो बुलाया आया है माता ने बुलाया है’ के बोल तो आनंद बक्शी ने लिखे थे। लेकिन क्या आप जानते हैं इस गाने को आवाज एक ऐसे सिंगर ने दी थी जो खुद को एक बड़ा माता का भक्त मानते थे। उनके बिना माता के जागरण के गीत अधूरे लगते। उस सिंगर का नाम है नरेंद्र चंचल। उन्होंने महेंद्र कपूर और आशा भोसले के साथ मिलकर ये गाना गया था। उनके नाम कई ऐसे ही भक्ति गीत शामिल हैं।

फिल्म का सबसे पॉपुलर गाना

फिल्म अवतार में कुल 6 गाने थे। 'गानों के बोल थे 'उपरवाले तेरा जवाब नहीं', 'ये सारी दुनिया है आती जाती', 'यारो उठो, चलो भागो, दौड़ो', 'दिन महीने साल गुजरते जाएंगे','जिंदगी मौज उड़ाने का नाम है' और 'चलो बुलावा आया है'। ये सभी गाने पसंद किए गए थे। लेकिन माता पर बना गाना ‘चलो बुलावा आया है’ सालों बाद भी ऑडियंस के बीच मशहूर है। नवरात्रि, माता के जागरण में अक्सर ये गाना सुनाई देता है। नरेंद्र चंचल ने अपने कई जागरणों में इस गाने को गया था। आज भी ये गाना खास है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडचलो बुलावा आया है माता ने…जानिए किस गीतकार ने लिखा था ये अमर गीत