जानिए कौन है धुरंधर 2 में रणवीर सिंह का राइट हैंड बनने वाला रिजवान? ऋतिक की थी मदद, विकी को किया ट्रेंड

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के किरदार हमजा का राइट हैंड बनने वाला रिजवान शाह असल में कौन हैं? इससे पहले आदित्य धर की इस फिल्म में भी किया था काम। यामी गौतम के साथ की स्क्रीन शेयर। ऋतिक रोशन की रिकवरी में की थी मदद।

जानिए कौन है धुरंधर 2 में रणवीर सिंह का राइट हैंड बनने वाला रिजवान? ऋतिक की थी मदद, विकी को किया ट्रेंड

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने दुनियाभर में धमाका किया हुआ है। फिल्म की चर्चा बड़े कलाकार, पॉलिटिशियन कर रहे हैं। दुनियाभर में ये फिल्म कमाई कर रही है।एक्टर्स की परफॉरमेंस, कहानी ने अपनी अलग जगह बना ली है। और अब फिल्म के किरदारों की बात हो रही है। रणवीर सिंह फिल्म की जान हैं। लेकिन उनके साथ कई एक्टर्स नजर आए हैं जिन्होंने अपनी स्क्रीन प्रेसेंस और कमाल की एक्टिंग से लीड रणवीर के सामने भी अलग पहचान बनाई। उन किरदारों में से एक रिजवान शाह हैं। धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के किरदार हमजा का राइट हैंड बनने वाला रिजवान का असली नाम मुस्तफा अहमद है।

जानिए कौन है रिजवान उर्फ मुस्तफा अहमद

जिन्होंने भी धुरंधर के दोनों पार्ट्स देखें हैं वो समझ पाएंगे कि रिजवान का किरदार इस फिल्म को और ज्यादा खास बना देता है। पहले पार्ट में मुस्तफा को ज्यादा स्क्रीन टाइम नहीं दिया गया था। लेकिन दूसरे पार्ट में रणवीर के साथ नजर आने वाला ये रिजवान बिना ज्यादा डायलॉग के अपनी छाप छोड़ गया है। फिल्म के क्लाइमेक्स में रिजवान को जब मशीन गन के साथ देखा गया तो वो सीन ऑडियंस के लिए ट्रीट बन गया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रणवीर का हैंडलर रिजवान का किरदार निभाने वाले मुस्तफा अहमद असल में हैं कौन?

जिम ट्रेनर हैं मुस्तफा

मुस्तफा अहमद पेशे से स्ट्रेंथ, कंडीशनिंग कोच हैं। उन्होंने पिछले कई सालों में बॉलीवुड के बड़े एक्टर्स को ट्रेनिंग दी है। उन्हें उनके रोल के हिसाब से फिजिकली तैयार किया है। इस लिस्ट में रणवीर सिंह भी शामिल हैं। रणवीर को उनकी फिल्म पद्मावत में खिलजी के रोल के लिए जो बॉडी चाहिए थी, उसमें मुस्तफा ने ही उन्हें ट्रेनिंग दी थी। आदित्य धर की पत्नी एक्ट्रेस यामी गौतम को आर्टिकल 370, विकी कौशल को सरदार उधम के लिए मुस्तफा ने ही तैयार किया था। इसके अलावा जब ऋतिक रोशन की फिजियोथेरेपी चल रही थी तो मुस्तफा ने ही उन्हें रिकवर करने में मदद की थी।

आदित्य धर के साथ बना कनेक्शन

मुस्तफा और डायरेक्टर आदित्य धर के बीच फिटनेस के अलावा भी कनेक्शन बना। मुस्तफा ने आदित्य धर की ही लिखी और प्रोड्यूस की फिल्म धूम धाम से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करते हुए छोटे रोल से डेब्यू किया। इस फिल्म में वो यामी गौतम के साथ सनी नाम के किरदार में नजर आए थे। बाद में आदित्य ने इन्हें धुरंधर में रिजवान का रोल दिया जो आज पसंद किया जा रहा है।

रणवीर से ज्यादा सॉलिड बॉडी है मुस्तफा की

फिल्म धुरंधर में रणवीर को बब्बर शेर की तरह दहाड़ते दिखाया गया है। इस फिल्म के लिए रणवीर ने अपनी बॉडी पर भी काम किया है। लेकिन असल में एक्टर के हैंडलर रिजवान का किरदार निभाने वाले मुस्तफा अहमद की बॉडी, 6 पैक एब्स के आगे दूसरे एक्टर फीके लगेंगे। मुस्तफा अपनी फिटनेस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। कई महीनों तक पसीना बहाने के बाद उन्होंने ऐसी बॉडी बनाई है। इसके अलावा वो फिटनेस कफ्रीक हैं। हर दिन खुद को चैलेंज करते हुए फिट रहने के तरीकों पर काम करते हैं।

फिल्मों ने मुस्तफा को नया मौका दिया है। उन्हें ऑडियंस पसंद कर रही है। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले समय में मुस्तफा को अन्य फिल्मों में एक्टिंग करते देखा जाएगा।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।