'महाभारत' के 'अथ श्री महाभारत कथा' गाने को बॉलीवुड के इस दिग्गज सिंगर ने दी आवाज, देशभक्ति गानों को कर चुके हैं अमर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

'महाभारत' का ये गाना था 'अथ श्री महाभारत कथा'। लेकिन क्या आप जानते हैं इस गाने को बॉलीवुड के एक महान सिंगर ने अपनी आवाज दी थी।

mahabharat song
'महाभारत' का 'अथ श्री महाभारत कथा' याद है?

टीवी सीरियल का एक दौर ऐसा था, जब उसकी कहानी से कहीं ज्यादा लोगों के जेहन में उनका टाइटल सॉन्ग बसा रहता था। इन गानों का नशा लोगों के दिलों दिमाग पर ऐसा रहता था कि सीरियल की कहानी से कहीं ज्यादा उनके गाने पसंद किए जाते हैं। उस दौर में हर किसी के मुंह पर उनके फेवरेट सीरियल के गानें रटे होते थे। एक ऐसा ही शो था 'महाभारत', जिसने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। बीआर चोपड़ा के इस शो को पूरे देश में काफी पसंद किया किया गया था। इसकी कहानी ने तो लोगों को अपना दीवाना बनाया ही था, लेकिन इसके टाइटल सॉन्ग को आज तक कोई भूल नहीं पाया। 'महाभारत' का ये गाना था 'अथ श्री महाभारत कथा'। लेकिन क्या आप जानते हैं इस गाने को बॉलीवुड के एक महान सिंगर ने अपनी आवाज दी थी। आइए जानते हैं कौन हैं वो?

इस दिन प्रसारित हुआ था पहला एपिसोड

बीआर चोपड़ा का धार्मिक सीरियल 'महाभारत' 2 अक्टूबर, 1988 को दूरदर्शन पर पहली बार प्रसारित हुआ था। इस शो को देश ही नहीं विदेशों में भी काफी पसंद किया गया था। इसके कैरेक्टर्स भी अपने आप में बेहद शानदार थे। इस सीरियल की लोकप्रियता का ऐसा असर था कि लोग पूरे हफ्ते इसके आने का बेसब्री से इंतजार करते थे। लोग अपना सारा काम छोड़कर टीवी के सामने बैठ जाते थे। यही नहीं, जिनके घरों में उस दौर में टीवी नहीं थी वो 'महाभारत' देखने के लिए अपने पड़ोसी के घर पहुंच जाते थे।

किसने गाया था 'अथ श्री महाभारत कथा'

'महाभारत' का टाइटल सॉन्ग 'अथ श्री महाभारत कथा' को काफी पसंद किया गया था। आज भी ये हर किसी के जुबान पर रटा हुआ है। लेकिन क्या आप जानते हैं इसे अपनी आवाज देकर किस सिंगर ने इसे अमर बनाया, अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं। 'अथ श्री महाभारत कथा' गाने को किसी और ने नहीं बल्कि बॉलीवुड के मशहूर पार्श्व गायक महेंद्र कपूर ने अपनी आवाज दी थी। महेंद्र कपूर ने इस गाने को गाया था। वहीं, इसके संगीत निर्देशक राजकमल थे। इसके गीतकार/लेखक पंडित नरेंद्र शर्मा थे।

देशभक्ति गीतों को गाकर किया अमर

गायक महेंद्र कपूर 'अथ श्री महाभारत कथा' के अलावा अपने रोमांटिक और देशभक्ति गीतों को लिए जाने जाते थे। उन्होंने फिल्म 'उपकार' का गाना 'मेरे देश की धरती' गाया। ये गाना महेंद्र कपूर की पहचान बन गया। इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'पूरब और पश्चिम' का गाना 'है प्रीत जहाँ की रीत सदा' गाया जो भारत की संस्कृति और गौरव को दर्शाता गीत है। महेंद्र ने फिल्म 'क्रांति' का गीत 'अब के बरस तुझे धरती की रानी' को भी अपनी आवाज से अमर कर दिया।

रोमांटिक गानों के लिए भी जाने जाते थे महेंद्र

महेंद्र कपूर ने अपने करियर में कई रोमांटिक गाने गाए हैं। इस लिस्ट में फिल्म 'गुमराह' का 'चलो एक बार फिर से अजनबी बन जाएं', फिल्म 'हमराज' का 'नीले गगन के तले', 'किसी पत्थर की मूरत से' और 'तुम अगर साथ देने का वादा करो', फिल्म 'किस्मत' का 'लाखों हैं यहां दिलवाले' जैसे गाने गाए हैं।

'महाभारत' की कास्ट

अब बात करते हैं 'महाभारत' के किरदारों की। बीआर चोपड़ा के 'महाभारत' में एक्टर अर्जुन ने अर्जुन का किरदार निभाया था। नीतीश भारद्वाज ने श्रीकृष्ण, रूपा गांगुली ने द्रौपदी, पंकज धीर ने कर्ण, मुकेश खन्ना ने भीष्म, पुनीत इस्सर ने दुर्योधन और प्रवीण कुमार शोभित ने भीम का किरदार निभाया था। इस शो को IMDb 8.9 रेटिंग मिली है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड'महाभारत' का 'अथ श्री महाभारत कथा' याद है? बॉलीवुड के इस दिग्गज सिंगर ने दी आवाज