आपको भी लगता है गुलशन कुमार ने गाया ये हनुमान चालीसा? कोई और हैं सिंगर, जानें गाने का किस्सा
कई लोगों को लगता है कि टी-सीरीज वाला पॉप्युलर हनुमान चालीसा गुलशन कुमार ने गाया है। उन लोगों को जानकर हैरानी होगी कि इसे गाने वाले सिंगर वही हैं जिन्होंने खामोशी का गाना बाहों के दरमियान गाया है।

अगर आप सर्च करेंगे कि यूट्यूब पर सबसे ज्यादा बार देखा गया इंडियन वीडियो कौन सा है तो जवाब आएगा, टी-सीरीज का हनुमान चालीसा। 2026 तक इसे 5 बिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसके वीडियो में गुलशन कुमार दिखते हैं। कई लोगों को ऐसा लगता है कि यह गाना उन्होंने गाया है। हालांकि इस भजन को हरिहरन ने आवाज दी है। वही हरिहरन जिन्होंने बॉम्बे का तू ही रे और खामोशी का बाहों के दरमियां गाना गाया है। इस गाने की पॉप्युलैरिटी इतनी है कि एक बार मंदिर के पुजारी हरिहरन के पैर छूने लगे थे। यहां जानिए इस वीडियो से जुड़ी कुछ इंट्रेस्टिंग कहानी।
2011 में यूट्यूब पर आया वीडियो
टी-सीरीज का हनुमान सुनकर कई लोगों की सुबह होती है। वहीं कई लोग सोने से पहले रात में यह भजन चलाते हैं। 1992 में जब इसे रिकॉर्ड किया गया तो किसी ने सोचा नहीं था कि ये इतना पॉप्युलर होगा। गुलशन कुमार का यह वीडियो 10 मई 2011 को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। 15 साल में इसे 5,401,688,042 (5.4 बिलियन) व्यूज मिल चुके हैं। गाने को सिंगर हरिहरन ने गाया है। यह गुलशन कुमार पर फिल्माया गया है तो लोगों को ये भी लगता है कि वही इसके सिंगर हैं।
रिक्शेवाले के बेटे थे गुलशन कुमार
गुलशन कुमार दिल्ली के एक रिक्शेवाले के बेटे थे। वह जूस की दुकान लगाते थे। गुलशन कुमार ने देखा कि गाने लोगों की पहुंच से दूर हैं तो एक कंपनी शुरू की। इसमें वह 1 रुपये में भजन और गाने रिकॉर्ड करके बेचने लगे। धीरे-धीरे उनका यह बिजनस चल उठा। गुलशन कुमार ने जब हनुमान चालीसा रिकॉर्ड करने का फैसला लिया तो इसके लिए हरिहरन को चुना। उन्हें हरिहरन का काम पसंद था और चाहते थे कि यह गाना लोगों तक पहुंचे।
भजन गाते वक्त खड़े होते हैं रोंगटे
हरिहरन भी हनुमान चालीसा गाना अपना लाइफटाइम अचीवमेंट मानते हैं। पिंकविला से बातचीत में उन्होंने बताया कि जब वह भजन गाते हैं तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं। उस भक्ति मोड में जाना पड़ता है। हनुमान चालीसा गाते वक्त भी यह हुआ होगा लेकिन तब नहीं पता था कि इसे इतनी सफलता मिल जाएगी। हरिहरन ने बताया था कि गुलशन कुमार बहुत अच्छे इंसान थे। उनके साथ बहुत काम किया।
जब पैरों पर झुके पुजारी
हरिहरन ने रेडियो नशा से बातचीत में बताया था कि पुष्कर मंदिर के पुजारी ने हाथ जोड़कर लगभग उनके पैर छू लिए थे। कहा था कि हरिहरन के हनुमान चालीसा से वह अपने दिन की शुरुआत करते हैं।
हरिहरन ने गाए हैं ये बॉलीवुड गाने
- छोड़ आए हम वो गलियां
- तू ही रे
- बाहों के दरमियां
- यूं ही चला चल राही
- चंदा रे चंदा रे
- हाय रामा ये क्या हुआ
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


