धुरंधर के दोनों पार्ट्स में 20 से ज्यादा गाने, क्या आपको पता है किसे मिले सबसे ज्यादा व्यूज? देखें टॉप 5 लिस्ट

Apr 09, 2026 02:09 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

धुरंधर और धुरंधर द रिवेंज के गाने लोगों की प्लेलिस्ट में लंबे समय से जगह बनाए हुए हैं। टोटल करने पर दोनों में करीब 25 गाने हैं। क्या आपको पता है सबसे ज्यादा धमाल किस गाने ने मचाया?

धुरंधर के दोनों पार्ट्स में 20 से ज्यादा गाने, क्या आपको पता है किसे मिले सबसे ज्यादा व्यूज? देखें टॉप 5 लिस्ट

धुरंधर ऐसी फिल्म है जिसके पहले और दूसरे दोनों पार्ट्स के सारे गाने लोगों को पसंद आए। इतना ही नहीं धुरंधर म्यूजिक एल्बम के सारे साउंडट्रैक्स स्पॉटिफाई ग्लोब टॉप 200 की लिस्ट में आए। यह किसी भी बॉलीवुड साउंडट्रैक के लिए अचीवमेंट है। लेकिन क्या आपको पता है कि धुरंधर और धुरंधर द रिवेंज दोनों की तुलना करें तो किस गाने ने व्यूज और पॉप्युलैरिटी के मामले में बाजी मारी है? यहां चेक करें धुरंधर के दोनों पार्ट्स के टॉप 5 गाने।

1.धुरंधर का टॉपर गाना

9 अप्रैल 2026 तक की बात करें तो जाहिर सी बात है धुरंधर पार्ट 2 के गाने रिलीज हुए कम वक्त हुआ है। पार्ट 1 के गाने लंबे समय से यूट्यूब पर हैं। फिर भी उन गानों में सबसे ज्यादा व्यूज शरारत गाने को मिले हैं। ऑफिशियल सारेगामा म्यूजिक चैनल पर यह 468 मिलियन व्यूज पार कर चुका है। अलग-अलग प्लैटफॉर्म पर जोड़ें तो यह संख्या काफी बढ़ जाएगी। अगर यूट्यूब वीकली चार्ट्स की बात करें तो शरारत 17 हफ्तों से वहां टॉप 1, 2 पोजिशन पर अपडाउन कर रहा है। इसको एक हफ्ते में 33 मिलियन तक व्यूज मिल रहे हैं।

2.सेकंड पोजिशन पर अरिजीत सिंह वाला गाना

दूसरे नंबर पर धुरंधर पार्ट 1 का गहरा हुआ गाना है। इसको ऑफिशियल चैनल पर 203 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है। म्यूजिक चार्ट्स में इस गाने का दबदबा है। टॉप चार्ट्स में 18 हफ्ते बिताने के बाद भी इसे 32 मिलियन के आसपास व्यूज मिले हैं। अरिजीत सिंह की आवाज में ये रोमांटिक गाना खूब सुन रहे हैं।

3.गिर रहा इस गाने का क्रेज

व्यूज कमाने के मामले में तीसरे नंबर पर लुट लै गया गाना है। ऑफिशियल चैनल का टोटल मिलाकर इसे 190 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। अलग सोर्सेज को ऐड कर दें तो ये व्यूज बढ़ जाएंगे। वीकली चार्ट्स की बात करें तो धुरंधर 2 के बाद इसका क्रेज थोड़ा कम हुआ है। फिर भी 27 मार्च से 2 अप्रैल वाले वीक में इसे 21 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं।

4.द रिवेंज का ये गाना भी खो रहा ग्रिप

धुरंधर द रिवेंज का गाना आरी-आरी भी लोगों को पसंद आ रहा है। इसको ऑफिशियल चैनल पर 55 मिलियन+ व्यूज मिले हैं। अलग चैनल्स जोड़ दें तो व्यूज बढ़ जाएंगे। हालांकि चार्ट्स में यह ड्रॉप होने लगा है। बीते हफ्ते इसे 15 मिलियन+ व्यूज मिले हैं।

5.व्यूज में बॉटम लेकिन पकड़ रहा रफ्तार

जाइए सजना गाने को भले ही अलग-अलग चैनल्स पर 75 मिलियन+ व्यूज मिले हों। चार्ट्स में यह रफ्तार पकड़ रहा है। बीते हफ्ते यह 15 नंबर से 4 नंबर पर आ चुका है। इसे एक हफ्ते में 29 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं।



डिसक्लेमर: गानों के व्यूज यूट्यूब चैनल्स के आधार पर लिए गए हैं जो बदल सकते हैं। यह डेटा 9 अप्रैल 2026 तक का है।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।