जानिए क्या होती हैं पैन इंडिया फिल्में और इनकी खासियत? इस एक फिल्म ने खत्म कर दी थी साउथ-नॉर्थ की दूरियां

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जानिए क्या होती हैं पैन इंडिया फिल्में, इनकी खासियत? किस फिल्म ने तोड़ी थी क्षेत्रीय भाषाओं की सीमा। अब नॉर्थ और साउथ स्टार्स की पॉपुलैरिटी दुनियाभर में है। इन पैन इंडिया फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस के नंबर्स हिला दिए थे।

जानिए क्या होती हैं पैन इंडिया फिल्में और इनकी खासियत? इस एक फिल्म ने खत्म कर दी थी साउथ-नॉर्थ की दूरियां

आपने अक्सर पैन इंडिया फिल्मों के बारे में खबरों में पढ़ा होगा। आपने पढ़ा होगा कि इस फलानी पैन इंडिया फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की, या इस पैन इंडिया फिल्म को मोटे बजट में बनाया गया। लेकिन आपने कभी सोचा कि आखिर पैन इंडिया फिल्म का मतलब क्या है और क्यों अब ये शब्द इतना चलन में है? पैन इंडिया ऐसी फिल्मों को कहा जाता है जो क्षेत्रीय भाषा की बजाय एक साथ कई भाषाओं में रिलीज होती है। ऐसी फिल्में किसी एक क्षेत्र की भाषा में सीमित नहीं होती।

जानिए क्या होती हैं पैन इंडिया फिल्में?

पैन इंडिया फिल्में वो जो मुख्य तौर पर हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, तमिल भाषाओं में पूरे देश में एक ही समय पर रिलीज हो रही हैं। ऐसी फिल्मों का मकसद देश के हर कौने तक पहुंचना होता है। अक्सर बड़े बजट की, शानदार VFX, युनिवर्सल कहानी पर बेस्ड फिल्में होती हैं। जैसे राजामौली के डायरेक्शन में बनी फिल्म बाहुबली, RRR पैन इंडिया फिल्में थीं। धुरंधर, पठान, जवान, साहो, KGF, पुष्पा पैन इंडिया फिल्में हैं।

पैन इंडिया फिल्मों की खासियत

हर फिल्म पैन इंडिया नहीं होती है। इनकी अपनी कुछ खासियत होती है। जैसे कई भाषाओं में इन्हें डब किया जाता है उसके बाद ये थिएटर तक पहुंचती हैं।

मोटा बजट- पैन इंडिया फिल्मों का मोटा बजट होता है। फिल्म मेकिंग, स्टार कास्ट इ फीस के बाद अन्य भाषाओं में डब करने के लिए भी मोटी रकम खर्च की जाती है। दूसरे राज्यों में प्रमोशन भी होता है।

pan india films dhurandhar

बड़ी कास्ट- पैन इंडिया फिल्मों की कास्टिंग जबरदस्त होती है। जैसे RRR में दो बड़े एक्टर्स रामचरण और जूनियर एनटीआर एक साथ आए थे। इसके अलावा क्रॉस कास्टिंग भी होती है जैसे फिल्म वॉर 2 में हिंदी इंडस्ट्री के ऋतिक रोशन के साथ साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर थे।

कहानी-अधिकतर बार ऐसा देखा गया है कि पैन इंडिया फिल्मों की कहानी सिर्फ अपने राज्य की ऑडियंस को अट्रैक्ट करने के लिए नहीं बल्कि अन्य राज्यों के लोगों पर भी प्रभाव छोड़ने वाली होती है।

स्टार्स की पॉपुलैरिटी- पैन इंडिया एक्टर्स की हर राज्य में जबरदस्त पॉपुलैरिटी होती है। जैसे शाहरुख खान को साउथ में भी पसंद किया जाता है। वहीं पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन के लिए लोग नॉर्थ में भी दीवाने हैं। दोनों की फिल्मों को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा गया है। प्रमोशनल इवेंट के दौरान राज्यों से परे हर तबके, क्षेत्र के फैंस इनकी एक झलक के लिए भीड़ में खड़े रहते हैं।

बाहुबली ने धमाका कर दिया

पैन इंडिया फिल्मों का चलन साल 2015 में आई एस राजामौली की फिल्म बाहुबली से शुरू हुआ था। बाहुबली ने सभी क्षेत्रीय बाधाओं को तोड़कर दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बनाई थी। इससे पहले नॉर्थ में साउथ फिल्मों को सिर्फ डब करके देखा जाता था। लेकिन अब नॉर्थ में भी साउथ की ऐसी बड़ी फिल्मों को थिएटर में धमाकेदार तरीके से रिलीज किया जाता है। बराबर की स्क्रीन्स मिलती हैं। अब धुरंधर 2 एक पैन इंडिया फिल्म है जिसकी रिलीज का इंतजार साउथ की ऑडियंस भी कर रही है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।