13 महीने कोमा में रहा था 'फिर हेरा फेरी' का डायरेक्टर, प्रोड्यूसर दोस्त ने अपने कमरे को बना दिया था ICU
आइए आज आपको डायरेक्टर और प्रोड्यूसर की दोस्ती की कहानी सुनाते हैं। इस कहानी को पढ़ने के बाद आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे और आपको हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लोगों पर भरोसा होने लगेगा।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे लोग हैं जो अपने दोस्तों के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही सच्ची और दिल छू लेने वाली कहानी बताने जा रहे हैं। मशहूर एक्टर, राइटर और डायरेक्टर नीरज वोरा ने 'फिर हेरा फेरी' जैसी कल्ट कॉमेडी फिल्म बनाकर इस दुनिया को खूब हंसाया, लेकिन अफसोस कि असल जिंदगी में उनके आखिरी दिन बेहद दर्दभरे रहे। मुश्किल के उस दौर में उनके दोस्त और मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला मसीहा बनकर सामने आए। आइए आपको बताते हैं दोस्ती की यह पूरी मिसाल।
13 महीने तक कोमा में रहे नीरज वोरा
साल 2016 में नीरज वोरा को अचानक दिल का दौरा पड़ा और इसके तुरंत बाद उन्हें ब्रेन स्ट्रोक भी आ गया। हालत इतनी बिगड़ गई कि वो कोमा में चले गए। फिरोज, नीरज को अपने घर ले आए और उनके लिए अपने घर के एक पूरे कमरे को ही वेंटिलेटर और तमाम मेडिकल सुविधाओं के साथ आईसीयू (ICU) में बदल दिया। उन्होंने नीरज के इलाज और देखभाल में कोई कसर नहीं छोड़ी। साल 2016 से लेकर दिसंबर 2017 तक, फिरोज नाडियाडवाला ने एक सच्चे भाई की तरह नीरज वोरा की सेवा की, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी नीरज को बचाया नहीं जा सका।
'हेरा फेरी 3' को लेकर रहा लंबा विवाद
नीरज वोरा सुपरहिट फ्रैंचाइजी की अगली फिल्म 'हेरा फेरी 3' का निर्देशन करने वाले थे। हालांकि, शुरुआत में जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और सुनील शेट्टी के साथ उनके मतभेद हो गए। फिर निर्देशन की कमान अहमद खान को सौंप दी गई और नीरज वोरा को एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर बना दिया गया। नीरज वोरा के निधन के बाद खबर आई कि अब फिल्म को इंद्र कुमार डायरेक्ट करेंगे, लेकिन कुछ समय बाद वो भी इस प्रोजेक्ट से अलग हो गए। आखिरकार, इस सुपरहिट सीरीज के ओरिजिनल डायरेक्टर प्रियदर्शन ने कमान संभाली और पुष्टि की कि वो इस फिल्म को अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी के साथ ही बनाएंगे। हालांकि, ये फिल्म अब तक शुरू नहीं हो पाई है।
शाहरुख के साथ की थी करियर की शुरुआत
नीरज वोरा ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने सफर की शुरुआत एक लेखक के तौर पर की थी। उन्होंने सुपरस्टार शाहरुख खान के मशहूर टीवी शो 'सर्कस' की स्क्रिप्ट लिखी थी। वहीं बतौर एक्टर उन्होंने साल 1984 में केतन मेहता की फिल्म 'होली' से डेब्यू किया था, जिसमें आमिर खान भी नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में अपनी कमाल की अदाकारी का लोहा मनवाया। लिखने और एक्टिंग के बाद नीरज वोरा ने डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया और 'फिर हेरा फेरी' जैसी सदाबहार कॉमेडी फिल्म इंडस्ट्री को दी। बता दें, अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की कहानी भी नीरज वोरा ने ही लिखी है। इस बात का खुलासा ख़ुद अक्षय ने गुरुवार के दिन आयोजित ट्रेलर लॉन्च में किया था।
नीरज वोरा की पत्नी और परिवार के बारे में
नीरज वोरा के आखिरी दिनों में उनका अपना कोई निजी परिवार साथ नहीं था। उनके पिता पंडित विनायक राय नानालाल वोरा और मां प्रेमिला बेन पहले ही इस दुनिया से जा चुके थे। उनकी पत्नी का साल 2004 में ही असमय निधन हो गया था और उनकी कोई संतान नहीं थी। परिवार के नाम पर उनके भाई उत्तम वोरा हैं, जो एक जाने-माने संगीतकार और निर्देशक हैं और जिन्होंने नीरज के साथ 'पहला नशा' (1993) जैसे शुरुआती प्रोजेक्ट्स में काम किया था। वहीं उनकी भाभी छाया वोरा थिएटर, टेलीविजन और फिल्मों की एक प्रतिष्ठित अभिनेत्री हैं।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


