मुगल ए आजम के लिए गाना नहीं चाहते थे उस्ताद बड़े गुलाम अली, पीछा छुड़ाने के लिए मांगी 50 गुना फीस; आसिफ ने फिर पलटी बाजी
उस्ताद बड़े गुलाम अली खान मुगल ए आजम फिल्म के लिए गाना नहीं गाना चाहते थे। लेकिन डायरेक्टर के आसिफ ने उन्हें मनाने के लिए उनकी हर जिद्द पूरी की।

फिल्म मुगल ए आजम बनाने के लिए के आसिफ ने अपना सब कुछ लगा दिया था फिर चाहे फिल्म के एक गाने के लिए पूरा शीशमहल बनवाना हो या अपनी जिंदगी के 10 साल देना। इसी बीच तानसेन के गाए गाने को सलीम और अनारकली पर फिल्माया जाना था, लेकिन सवाल ये खड़ा हो गया कि अब ये गाना गाएगा कौन। इस पर जवाब आया कि अगर तब ये गाना तानसेन ने गाया था तो आज के तानसेन को ये गाना गाना होगा और तब के तानसेन थे उस्ताद बड़े गुलाम अली खान साहब।
उस्ताद ने गाने से कर दिया था मना
के आसिफ और म्यूजिक डायरेक्टर नौशाद पहुंचे गुलाम अली के घर, लेकिन उन्होंने गाने से मना कर दिया। वह बोले ना पहले गाया था और ना आज गाऊंगा। इस पर के आसिफ ने कहा कि उस्ताद साहब गाना तो आपको ही पड़ेगा।
उस्ताद साहब ने मांगे थे 50 गुना ज्यादा पैसे
इसके बाद उस्ताद साहब, नौशाद को लेकर कोने में गए और कहा कि ये कैसे शख्स हैं जो मान नहीं रहे। उस्ताद साहब ने सोचा कि मैं इन्हें कुछ ऐसा कहता हूं जिसे सुनकर आसिफ खुद पीछे हट जाएं। उस वक्त जहां सिंगर्स एक गाने के लिए 400-500 रुपये लेते थे तब उस्ताद साहब ने 25 हजार रुपये मांगे।
के आसिफ ने मानी ये मांग
आसिफ इस अमाउंट को सुनकर खड़े हुए और कहा उस्ताद साहब ये रकम तो कुछ भी नहीं। आप तो अनमोल हैं। चलिए मिलते हैं शूटिंग पर।
उस्ताद साहब ने फिर ये गाना लाइव गाया और इसका पूरा वीडियो भी लाइव किया गया।
मुघल ए आजम फिल्म आज भी जिंदा है और इसका क्रेडिट के आसिफ को जाएगा।
गुलाम अली ने फिर रखी थी ये शर्त
ऐसी भी रिपोर्ट्स हैं कि जब गुलाम अली खान ने ये गाना रिकॉर्ड किया तब के आसिफ कुछ खास इम्प्रेस नहीं हुए तो गुलाम अली को गुस्सा आ गया। वह बोले कि तभी वह अब गाना गाएंगे जब उन्हें वो सीन दिखाया जाएगा जिस पर ये गाना फिल्माया जाना है।
फिर के आसिफ ने स्पेशयली किया शूट
के आसिफ ने लेकिन उस सीन की शूटिंग तक नहीं की थी। उनके पास कोई ऑप्शन नहीं था तो उन्होंने फिर दिलीप कुमार और मधुबाला के किरदार सलीम और अनारकली के सीन को शूट किया जिसमें दोनों पैलेस के गार्डन में रोमांस कर रहे हैं। इसके बाद जल्दी इस सीन को एडिट किया और कट करके उसे सिंगर को दिखाया।
रोशमिला भट्टाचार्या ने फिर नौशाद के हिसाब से उसे लिखा और उस्ताद बड़े गुलाम अली खान ने पूरा सीन देखा और फिर गाना रिकॉर्ड किया।
उस्ताद साहब ने फिर 3 बार ये गाना रिकॉर्ड किया और के आसिफ से कहा कि उन्हें जो भी वर्जन ठीक लगे वह यूज कर सकते हैं।
फिल्म को बनाने में लगे
यह फिल्म उस वक्त की सबसे महंगी फिल्म थी। रिपोर्ट्स हैं कि दिल्ली से टेलर्स लाए गए थे कॉस्ट्यूम बनवाने के लिए। हैदराबाद से जूलरी वालों को बुलवाया था। कोल्हापुर के क्राफ्टसमैन से स्पेशयली क्राउन बनवाए गए। राजस्थान के लोहारों ने हथियारों का बनाया और आगरा से जूते मंगवाए गए थे। लड़ाई वाले सीक्वेंस के लिए 2000 ऊंठ मंगवाए गए थे, 4 हजार घोड़े और 8 हजार ट्रूप्स यूज हुए।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


