इंडियन नहीं, पाकिस्तानी हैं ये 7 गानें, आप हर दिन रील्स में करते हैं इनका इस्तेमाल
रील्स पर ट्रेंड कर रहे ‘मजबूर’, ‘झोल’ और ‘इरादे’ जैसे कई सुपरहिट गाने भारतीय नहीं, बल्कि पाकिस्तानी इंडी पॉप ट्रैक्स हैं। जानिए करोड़ों व्यूज बटोरने वाले इन 7 वायरल पाकिस्तानी गानों की पूरी डिटेल।

क्या आप जानते हैं कि इंस्टाग्राम रील्स पर जिन गानों पर आप रोजाना थिरकते हैं या इमोशनल रील्स बनाते हैं, उनमें से कई गाने भारतीय नहीं हैं? जी हां, सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने वाले 'पल पल', 'झोल' और 'इरादे' जैसे कई सुपरहिट गानों की जड़ें असल में सरहद पार पाकिस्तान से जुड़ी हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही 7 पाकिस्तानी गानों के बारे में, जिन्हें लोग गलती से इंडियन समझ बैठते हैं।
1. आपका ही कहना बनता (मजबूर)
गायक: शेहरयार रेहान और जोहा वसीम
यूट्यूब व्यूज: 65 मिलियन से ज्यादा
फिल्म या एल्बम: ये किसी फिल्म का गाना नहीं है, बल्कि एक इंडिपेंडेंट सिंगल ट्रैक है।
गाने के बारे में: ये एक बहुत ही खूबसूरत रोमांटिक गाना है। शेहरयार और जोहा की आवाजों का तालमेल दिल टूटने और बेबसी के एहसास को बहुत ही गहराई से दिखाता है। सोशल मीडिया पर इसके बोल बहुत फेमस हैं।
2. झोल
गायक: अन्नुरल खालिद और मानू
यूट्यूब व्यूज: 571 मिलियन से ज्यादा
फिल्म या एल्बम: ये नॉन-फिल्मी गाना है।
गाने के बारे में: अन्नुरल खालिद पाकिस्तान की मशहूर फीमेल आर-एंड-बी सिंगर हैं और मानू अपने बेहतरीन रैप/पॉप के लिए जाने जाते हैं। 'झोल' एक दर्द भरा गाना है। इसमें मेल सिंगर, फीमेल सिंगर से कहता है, ‘मैं तुम्हें कैसे दिखाऊं? मेरा दिल नाराज है, मुझे भूख लगी है। मैं तुम्हारी यादों से दुनिया को सजाऊंगा। मैं कहां जाऊं?’
3. पल पल जीना मुहाल
गायक: अफ्यूजिक और अली सूमरो
यूट्यूब व्यूज: 619 मिलियन से ज्यादा
फिल्म या एल्बम: ये भी एक इंडिपेंडेंट सिंगल ट्रैक है।
गाने के बारे में: लोगों को लगता है कि ये गाना तलविंदर ने गाया है, लेकिन ओरिजिनल गाना पाकिस्तान के अली सूमरो और अफ्यूजिक ने गाया है। दोनों ही पाकिस्तान के नए जमाने के कमाल के म्यूजिक प्रोड्यूसर और सिंगर्स हैं।
4. इरादे
गायक: अब्दुल हन्नान और रोवालियो
यूट्यूब व्यूज: 125 मिलियन व्यूज
फिल्म या एल्बम: ये अब्दुल हन्नान का एक इंडिपेंडेंट सिंगल ट्रैक है, जो बाद में उनकी एल्बम में भी शामिल हुआ था।
गाने के बारे में: इस गाने ने भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में धूम मचा दी थी। अब्दुल हन्नान की मखमली आवाज और रोवालियो के सिंपल अकॉस्टिक म्यूजिक ने इसे एक कल्ट हिट बना दिया। ये गाना किसी के सामने अपने प्यार का इजहार करने और सच्चे इरादे जताने के बारे में है।
5. विशेस
गायक: हसन रहीम, तलविंदर और उमेर
यूट्यूब व्यूज: 134 मिलियन व्यूज से ज्यादा
फिल्म या एल्बम: यह एक क्रॉस-बॉर्डर इंडिपेंडेंट कोलैबोरेशन है।
गाने के बारे में: ये एक बहुत बड़ा गाना था क्योंकि इसमें पाकिस्तान के पॉप आइकन हसन रहीम, मशहूर हिप-हॉप प्रोड्यूसर उमेर और भारत के सिंगर तलविंदर ने एक साथ काम किया था। ये एक हिप-हॉप ट्रैक है जो ख्वाहिशों और अधूरे प्यार की बात करता है।
6. कैसी दिल लगी है तू
गायक: वैसे तो इसे असीम अजहर ने गाया है, लेकिन इसका रीमिक्स वर्जन भी आया है जिसे विजार्डो ने बनाया है।
यूट्यूब व्यूज: 55 मिलियन व्यूज से ज्यादा
फिल्म या ड्रामा: पाकिस्तानी टीवी सीरीयल ‘मेरी जिंदगी है तू’ का ये टाइटल ट्रैक था। सीरीयल के साथ-साथ ये गाना भी इंडिया में बहुत फेमस हुआ है।
गाने के बारे में: 'विजार्डो' एक डिजिटल आर्टिस्ट/म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं, जिन्होंने असीम अजहर के पुराने हिट ड्रामे के टाइटल ट्रैक को लेकर एक नया स्लो इंटरनेट वर्जन बनाया है, जो आजकल रील्स पर काफी सुना जा रहा है।
7. जो तू ना मिला
गायक: असीम अजहर
यूट्यूब व्यूज: 55 मिलियन से ज्यादा
फिल्म या एल्बम: यह एक नॉन-फिल्मी सिंगल है, जिसे भारतीय म्यूजिक लेबल 'VYRL ओरिजिनल्स' के तहत रिलीज किया गया था।
गाने के बारे में: असीम अजहर पाकिस्तान के सबसे बड़े पॉप स्टार्स में से एक हैं। ये गाना उनके करियर के सबसे बड़े हिट्स में से है। ये एक इमोशनल और दर्दभरा गाना है, जिसमें एकतरफा प्यार का दर्द और जुदाई को दिखाया गया है।
नोट: पाकिस्तानी म्यूजिक इंडस्ट्री में आजकल फिल्मों से ज्यादा इंडिपेंडेंट सिंगल्स का चलन चला है। ये गाने यूट्यूब और स्पॉटिफाई के जरिए पूरी दुनिया में सुपरहिट हो रहे हैं।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


