आपको पता है, हाय रामा और मुकाबला-मुकाबला सिंगर अब इस दुनिया में नहीं? 37 साल में हुई थी मौत
मुकाबला-मुकाबला और हाय रामा ये क्या हुआ जैसे गानों को दिलकश आवाज देने वाली सिंगर को जानते हैं? कम लोग जानते होंगे कि वह इस दुनिया में नहीं, 2010 में 37 साल की उम्र में उनका निधन हो चुका है।

हाय रामा ये क्या हुआ... यह आवाज किस सिंगर की है? हममें से कई लोग शायद सवाल का जवाब देने में उलझ जाएंगे या गलत देंगे। बॉलीवुड में फीमेल सिंगर्स की बात करें तो आशा भोसले, लता मंगेशकर, अलका याज्ञनिक, सुनिधि चौहान और श्रेया घोषाल के नाम याद आते हैं। वहीं हिंदी म्यूजिक लवर्स साउथ में चित्रा की आवाज पहचानते हैं। इनमें से कोई इस गाने का सिंगर नहीं है तो आखिर ये गाना किसने गाया? जवाब है स्वर्णलता। शायद कई लोग यह नाम पहली बार सुन रहे होंगे। आपको यह जानकर और शॉक लगेगा कि वह अब हमारे बीच नहीं। 37 साल की उम्र में स्वर्णलता इस दुनिया से जा चुकी हैं।
आपने भी गाए होंगे ये गाने
90 की दशक की वह सिंगर जिसने मुकाबला-मुकाबला, लटका दिखा दिया हमने, माया मछिंद्रा, सुनता है मेरा खुदा जैसे गानों को अपनी आवाज दी, अब हमारे बीच नहीं। स्वर्णलता तमिल, तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ भाषाओं में 7000 से ज्यादा गाने गा चुकी थीं। साल 2010 में कुछ ऐसा हुआ कि वह इस दुनिया को कम उम्र में अलविदा कह गईं।
विरासत में मिला था संगीत
स्वर्णलता का जन्म 1973 में केरल के पलक्कड में हुआ था। संगीत उनकी विरासत में था। स्वर्णलता के पिता एक हारमोनियम वादक और गायक थे। मां को भी संगीत में रुझान था। म्यूजिक में स्वर्णलता का बचपन से इंट्रेस्ट था लेकिन उनकी असली चमक तब दिखी जब वह चेन्नई पहुंचीं। वहां उन्हें लेजंडरी म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर एमएस विश्वनाथन ने पहला मौका दिया। स्वर्णलता का टैलेंट एमएसवी ने पहचान लिया और वह उनके अंडर गाने लगीं।
इलैयाराजा के साथ काम
1988 में स्वर्णलता को इलैयाराजा ने गाने का मौका दिया। उस वक्त स्वर्णलता 15 साल की रही होंगी। इलैयाराजा हैरान थे कि इतनी कम उम्र में वह इतना अच्छा कैसे गा सकती हैं। स्वर्णलता ने इलैयाराजा के साथ कई गाने गाए। धीरे-धीरे वह साउथ की मानी हुई सिंगर बन गईं।
नैशनल अवॉर्ड
1994 में फिल्म स्वर्णलता को करुथम्मा फिल्म के गाने पोवोलु पुन्नगरम के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर का नैशनल अवॉर्ड मिला था।
एआर रहमान के गाने
नैशनल अवॉर्ड पाने के बाद स्वर्णलता और लाइमलाइट में आ गईं। इसके बाद एआर रहमान ने स्वर्णलता को कई गाने दिए। मुकाबला-मुकाबला, हाय रामा जैसे गानों ने स्वर्णलता की आवाज हिंदी म्यूजिक लवर्स के बीच भी पहुंचाई।
स्वर्णलता की प्लेलिस्ट
एक साल में बीमारी ने ली जान
स्वर्णलता को बहुत तेजी से सफलता मिली थी लेकिन वह इतनी जल्दी दुनिया से चली जाएंगी किसी ने नहीं सोचा था। स्वर्णलता को लंग्स की बीमारी हो गई। इस बीमारी का नाम था, ईडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस। 12 सितंबर 2010 को चेन्नई के एक अस्पताल में स्वर्णलता ने आखिरी सांस ली। रिपोर्ट्स हैं कि इस बीमारी से उन्होंने करीब 1 साल संघर्ष किया। इस बीच करियर से दूरी बना ली थी।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


