आरडी बर्मन ने 1994 के इस गाने के बाद कुमार सानू को दी थीं गालियां, क्यों? पढ़िए पूरा किस्सा
Bollywood Song Kissa: कुमार सानू ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि आरडी बर्मन ने उन्हें 1994 में आए एक गाने की रिकॉर्डिंग के बाद उन्हें गालियां देना शुरू कर दिया था।

म्यूजिक कंपोजर आरडी बर्मन ने सिंगर कुमार सानू को गालियां दी थीं। पढ़कर दंग रह गए न! दरअसल, ये किस्सा 1994 का है। फिल्म '1942: अ लव स्टोरी' के गाने 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की रिकॉर्डिंग चल रही थी। चूंकि इस गाने में 'जैसे' शब्द का बहुत बार इस्तेमाल किया गया था इसलिए आरडी बर्मन ने कुमार सानू से हर 'जैसे' शब्द को अलग अंदाज में गाने काे कहा ताकि गाना हिट हो सके।
फिर क्या हुआ?
कुमार सानू ने आरडी बर्मन के इंस्ट्रक्शंस को बहुत ध्यान से सूना और रिकॉर्डिंग करने गए। रिकॉर्डिंग के खत्म होने के बाद जब कुमार सानू रिकॉर्डिंग स्टूडियो से बाहर आए तो आरडी बर्मन उन्हें गालियां देने लगे थे। चिंता मत कीजिए, आरडी बर्मन गुस्से में नहीं, बल्कि प्यार से गालियां दे रहे थे। उन्होंने गालियां देने के बाद कुमार सानू को गले भी लगाया और उनके माथे पर किस भी किया था।
डर गए थे कुमार सानू
गजब की बात ये है कि ये किस्सा खुद कुमार सानू ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में बताई थी। उन्होंने कहा था, 'अगर पंचम दा को कुछ पसंद आता था या रिकॉर्डिंग अच्छी होती थी, तो वो खूब गालियां देते थे। जब मुझे शुरू में ये बात पता नहीं थी, तो मैंने अपने पास बैठे व्यक्ति से पूछा, पंचम दा मुझे गाली क्यों दे रहे हैं? तब उन्होंने मुझे बताया गया कि उन्हें मेरा गाना बहुत पसंद आया है।'
पंचम दा की आखिरी फिल्म थी ये
'1942: अ लव स्टोरी' को विधु विनोद चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। इसमें अनिल कपूर, मनीषा कोइराला, जैकी श्रॉफ, अनुपम खेर, डैनी डेन्जोंगपा और प्राण ने काम किया था। फिल्म का म्यूजिक आरडी बर्मन ने कंपोज किया था और इसके बोल जावेद अख्तर ने लिखे थे। ये आरडी बर्मन का आखिरी प्रोजेक्ट था। फिल्म रिलीज होने से पहले ही उनका निधन हो गया था। बता दें, इस फिल्म के गाने 'एक लड़की को देखा तो...' के लिए कुमार सानू ने बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता था।
आरडी बर्मन के बारे में
आरडी बर्मन ने कई फिल्मों के गाने को म्यूजिक दिया था, जिनमें तीसरी मंजिल (1966), बहारों के सपने (1967), प्यार का मौसम (1969), यादों की बारात (1973), पड़ोसन (1968) और कटी पतंग (1970) शामिल हैं। वे हरे रामा हरे कृष्णा (1971), सीता और गीता (1972), शोले (1975), आंधी (1975), गोल माल (1979) और खूबसूरत (1980) जैसी कई अन्य फिल्मों के संगीत निर्देशक भी थे।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


