18 पुराने गानों से बना था शाहरुख खान का ये गाना, यूट्यूब पर हैं 87 मिलियन+ व्यूज
आज हम आपको शाहरुख खान के उस गाने के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे 18 पुराने गानों से बनाया गया है और जिसमें शाहरुख ने 5 सेलेब्स को ट्रिब्यूट दिया है।

बॉलीवुड के 'किंग खान' यानी शाहरुख खान की एक फिल्म आई थी साल 2008 में। इस फिल्म का एक गाना जो जिसे 18 पुराने गानों को मिलाकर बनाया गया था और जिसमें पांच कलाकारों को ट्रिब्यूट दिया गया था। क्या आप इस फिल्म का नाम बता सकते हैं? चलिए आपको एक हिंट देते हैं। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा भी थीं।
फिल्म और गाने का नाम
अभी भी नहीं पहचाना? इस फिल्म का नाम ‘रब ने बना दी जोड़ी’ है और इस गाने का नाम 'फिर मिलेंगे चलते चलते' है। ये सिर्फ एक गाना नहीं है, बल्कि बॉलीवुड के सुनहरे दौर को दिया गया एक शानदार ट्रिब्यूट है। इस अकेले गाने को तैयार करने के लिए 18 पुराने सुपरहिट गानों के शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। यही वजह है कि यूट्यूब पर इस गाने को 87 मिलियन (8.7 करोड़) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
बॉलीवुड के इन 5 दिग्गजों को दिया था ट्रिब्यूट
इस गाने की सबसे बड़ी खासियत ये थी कि इसमें शाहरुख खान ने बॉलीवुड के पांच अलग-अलग दशकों के सबसे बड़े अभिनेताओं का सिग्नेचर स्टाइल कॉपी किया था।
राज कपूर: 'प्यार हुआ इकरार हुआ' के ब्लैक एंड व्हाइट एरा की यादें ताजा की थीं।
देव आनंद: उनके खास अंदाज में टोपी पहनकर रोमांस का जादू बिखेरा था।
शम्मी कपूर: 'याहू' वाले एनर्जेटिक और अनूठे डांस स्टेप्स को रीक्रिएट किया था।
राजेश खन्ना: उनके आईकॉनिक गर्दन झुकाने वाले स्टाइल से दिल जीता था।
ऋषि कपूर: 'ओह हंसिनी' और 'दर्द-ए-दिल' के दौर की चुलबुलाहट को पर्दे पर उतारा था।
किसने लिखा है ये गाना?
गीतकार जयदीप साहनी ने इस गाने के बोल इतनी खूबसूरती से लिखे कि 18 गानों की लाइनें इसमें पूरी तरह घुल-मिल गईं।
गाने में हुआ था इन एक्ट्रेसेस का कैमियो
इस गाने को भव्य बनाने के लिए बॉलीवुड की पांच टॉप लीडिंग एक्ट्रेसेस- काजोल, प्रीति जिंटा, रानी मुखर्जी, लारा दत्ता और बिपाशा बासु का कैमियो कराया गया था।
यहां सुनिए पूरा गाना
यूट्यूब पर आज भी थमा नहीं है क्रेज
आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म के गाने को म्यूजिक सलीम-सुलेमान ने दिया था। वहीं गाया सोनू निगम ने था। रिलीज के डेढ़ दशक बाद भी इस गाने का जादू कम नहीं हुआ है। यूट्यूब पर इसे 87 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
फिल्म के बारे में
‘रब ने बना दी जोड़ी’ एक ब्लॉकबस्टर रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में शाहरुख खान ने सुरिंदर और अनुष्का शर्मा तानी का किरदार निभाया है। ये अनुष्का शर्मा की पहली बॉलीवुड फिल्म थी। आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


