किशोर कुमार ने मांगी थी अपनी इस फिल्म के फ्लॉप होने की दुआ, पूरा किस्सा पढ़ जोर-जोर से हंसने लगेंगे आप

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

किशोर कुमार बड़े ही मजेदार थे। उनसे जुड़े आपने कई किस्से पढ़े होंगे, लेकिन ये किस्सा शायद आप नहीं जानते होंगे। उन्होंने अपनी ही फिल्म के फ्लॉप होने की दुआ मांगी थी।

Kishore Kumar

सिंगर और एक्टर किशोर कुमार से जुड़ा जो किस्सा हम आज आपको बताने जा रहे हैं वो सुनकर आपका सिर चकरा जाएगा। आपने ये तो सुना होगा कि एक्टर्स अपनी फिल्म के हिट होने की मन्नते मांगते हैं, लेकिन आपको ये नहीं पता होगा कि किशोर कुमार अपनी फिल्म के फ्लॉप होने की दुआएं मांग रहे थे। क्यों? आइए बताते हैं।

क्यों चाहते थे कि फ्लॉप हो जाए उनकी फिल्म?

बात 1958 की है। किशोर कुमार उस वक्त इनकम टैक्स के झमेले में फंसे हुए थे। उनके ऊपर काफी टैक्स बकाया था। टैक्स के इस जाल से बचने के लिए उन्होंने एक अनोखा दिमाग लगाया। उन्होंने सोचा कि क्यों न एक ऐसी फिल्म बनाई जाए जो बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर जाए! उनका प्लान सीधा था, फिल्म फ्लॉप होगी, भारी नुकसान होगा और उस घाटे को वो अपनी आमदनी में दिखाकर टैक्स चुकाने से बच जाएंगे।

उल्टा पड़ गया प्लान

किशोर कुमार अपने प्लान के हिसाब से आगे बढ़े और उन्होंने सत्येन बोस के निर्देशन में एक फिल्म बनाई। इस फिल्म का नाम उन्होंने 'चलती का नाम गाड़ी' रखा और इसमें मधुबाला को लीड रोल में लिया। उन्होंने इस फिल्म को सिर्फ हिंदी में ही नहीं बंगाली में भी 'लुकचुरी' नाम से बनाया।

दुआएं हुईं फेल, फिल्म बन गई ब्लॉकबस्टर

किशोर कुमार ने पूरी शिद्दत से भगवान से प्रार्थना की कि फिल्म बुरी तरह पिट जाए। फिल्म का बजट करीब 35 लाख रुपये था, जो उस जमाने के हिसाब से काफी बड़ा था। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है और हिट हो गई। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 2.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।

फिर क्या हुआ?

किशोर कुमार जो घाटा दिखाकर टैक्स बचाना चाहते थे, इस फिल्म की बंपर सफलता ने उन्हें और बड़े मुनाफे में डाल दिया। नतीजा ये हुआ कि टैक्स बचाने का उनका ये 'मास्टरप्लान' पूरी तरह फेल हो गया और उन पर टैक्स चोरी का जो केस दर्ज हुआ वो करीब 40 सालों तक अदालतों में चलता रहा। किशोर दा भले ही टैक्स से नहीं बच पाए, लेकिन अनजाने में ही सही, उन्होंने भारतीय सिनेमा को एक ऐसी कल्ट-क्लासिक कॉमेडी फिल्म दे दी, जिसे आज भी लोग अपने परिवार के साथ बैठकर देखना पसंद करते हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडकिशोर कुमार ने मांगी थी अपनी फिल्म के फ्लॉप होने की दुआ, क्यों? पढ़िए