ओ पालन हारे, वो किसना है…खुद को नास्तिक कहने वाले इस मुस्लिम लेखक ने लिखे हैं ये गाने

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ओ पालन हारे, वो किसना है जैसे कई भक्ति गीत हैं जो हिंदी फिल्माें के लिए लिखे गए हैं। इन गीतों के बोल खुद को नास्तिक कहने वाले जावेद अख्तर ने लिखे हैं।

ओ पालन हारे, वो किसना है…खुद को नास्तिक कहने वाले इस मुस्लिम लेखक ने लिखे हैं ये गाने

खुद को नास्तिक कहने वाले पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित मशहूर गीतकार ने अपने पूरे करियर के दौरान हिंदी फिल्मों के लिए बहुत सारे भक्ति गीत लिखे हैं। इनका नाम जावेद अख्तर है। इन्होंने कुछ ऐसे गाने लिखे हैं जो फिल्म से ज्यादा फेमस हुए हैं और आज भी यूट्यूब पर ट्रेंड करते हैं। आइए आपको उनके इन भक्ति गीतों के बारे में बताते हैं।

1. वो किसना है

ये गाना विवेक ओबेरॉय की फिल्म ‘किसना द वारियर पोएट’ का है। इस गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। उन्होंने इस गाने में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, उनकी सुंदरता और नटखट स्वभाव के बारे में बताया है। इस गाने को सुखविंदर सिंह ने गाया है और म्यूजिक इस्माइल दरबार का है।

यहां सुनिए पूरा गाना

2. आया तेरे दर पर दीवाना

‘आया तेरे दर पर दीवाना’ साल 2004 में आई सुपरहिट फिल्म वीर-जारा का गाना है। शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की ये फिल्म जिन्होंने भी देखी है उन्हें पता है कि फिल्म में इस गाने का कितना महत्व है और ये कितना इमोशनल कव्वाली है। इस गाने के बाले भी जावेद अख्तर ने लिखे हैं। गाया अहमद हुसैन, मोहम्मद हुसैन और उनके साथियों ने है। वहीं म्यूजिक मदन मोहन का है।

यहां सुनिए पूरा गाना

3. ओ पालन हारे और राधा कैसे न जले

ये दोनों गाने आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ का है। इस गाने की खास बात ये है कि इसे तीन मुस्लिमों ने मिलकर बनाया है। इसके बाेल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। म्यूजिक एआर रहमान का है। फिल्माया आमिर खान पर गया है। वहीं इस गाया लता मंगेशकर और उदित नारायण ने है।

यहां सुनिए पूरा गाना

4. मन मोहना

ये गाना ‘जोधा-अकबर’ का गाना है। अगर आपने फिल्म देखी है तो आपको याद होगा कि शादी के बाद जोधा (ऐश्वर्या राय) जब अपने ससुराल आती है तो यही गाना गाती है। इस गाने के बोल भी जावेद अख्तर ने लिखे हैं और गाया बेला शेंडे ने है।

यहां सुनिए पूरा गाना

5. पल पल है भारी

ये गाना शाहरुख खान की फिल्म ‘स्वदेस’ का है। इसमें माता सीता, भगवान राम को याद करते हुए ये गाना गाती हैं। इस गाने को मधुश्री, विजय प्रकाश, आशुतोष गोवारिकर ने गाया है।

यहां सुनिए पूरा गाना

जावेद अख्तर के बारे में

जावेद अख्तर सिर्फ गीतकार नहीं है। 70 और 80 के दशक में, जावेद अख्तर, सलमान खान के पिता सलीम खान के साथ मिलकर फिल्मों की कहानियां लिखते थे। दोनों की जोड़ी ने 'जंजीर', 'दीवार', 'शोले' और 'डॉन' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। फिर दोनों के बीच में दरार आई और जावेद अख्तर ने कहानियां छोड़ गीत लिखने शुरू किए। बता दें, उन्हें 5 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 15 फिल्मफेयर पुरस्कार मिले हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।