‘जब वी मेट’ की वजह से इम्तियाज अली पर आ गई थी जेल जाने की नौबत, खुद बताया था पूरा किस्सा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Jab We Met Kissa: शाहिद कपूर और करीना कपूर खान की फिल्म ‘जब वी मेट’ की वजह से फिल्म डायरेक्टर इम्तियाज अली पर जेल जाने की नौबत आ गई थी। 

‘जब वी मेट’ की वजह से इम्तियाज अली पर आ गई थी जेल जाने की नौबत, खुद बताया था पूरा किस्सा

साल 2007 में इम्तियाज अली की फिल्म ‘जब वी मेट’ थिएटर्स में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी और शाहिद-करीना की एक्टिंग ने हर किसी का दिल जीत लिया था। एक तरफ, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही थी। वहीं दूसरी तरफ, इम्तियाज अली पर जेल जाने की नौबत आ गई थी। कैसे? आइए बताते हैं।

फिल्म के एक सीन पर मचा था बवाल

अगर आपने फिल्म देखी है तो आपको याद होगा कि फिल्म में एक सीन आता है जहां गीत (करीना कपूर) और आदित्य (शाहिद कपूर) रतलाम की गलियों में भटकते हुए एक अजीब से होटल में रुकते हैं। इम्तियाज ने इस सीन को सिर्फ एक कॉमिक ट्विस्ट के तौर पर लिखा था। लेकिन फिल्म के रिलीज होने के बाद रतलाम के लोगों को ये मजाक बिल्कुल पसंद नहीं आया था।

गैर-जमानती वारंट

फिल्म रिलीज होने के कुछ समय बाद इम्तियाज अली के पास सीधे कोर्ट का समन आ पहुंचा। बात सिर्फ समन तक नहीं रुकी, मामला इतना बढ़ गया कि उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हो गया।

चार्जशीट में क्या लिखा था?

इम्तियाज अली ने द हॉलीवुड रिपोर्टर को दिए इंटरव्यू में ये किस्सा बताया था। उन्होंने कहा था, ‘चार्जशीट में लिखा था कि रतलाम जो कभी अपने चिवड़ा, फाफड़ा और नमकीन के मिक्चर के लिए जाना जाता था, उसे इम्तियाज अली ने अपनी फिल्म में रेड-लाइट एरिया की तरह दिखाकर बदनाम कर दिया है। स्थानीय लोगों का मानना था कि फिल्म ने उनके शहर की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई है।’

गिरफ्तारी का डर

जब ये कानूनी बखेड़ा खड़ा हुआ था, तब इम्तियाज अपनी अगली फिल्म ‘लव आज कल’ की शूटिंग में व्यस्त थे। कोलकाता में शूटिंग चल रही थी और तभी फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजान भागते हुए इम्तियाज के पास आए थे। दिनेश विजान घबराए हुए थे। उन्होंने इम्तियाज से कहा, ‘सर, आपके नाम का गैर-जमानती वारंट निकला है! अगर पुलिस को पता चला कि आप यहां हैं, तो वो आपको यहीं से गिरफ्तार कर लेगी।’ इम्तियाज ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘कल ही तो अखबारों में छपा था कि हम यहां शूटिंग कर रहे हैं। सबको पता है कि मैं कहां हूं।’ इस पर दिनेश विजान ने कहा, ‘अगर आप अरेस्ट हो गए तो मेरा तो बहुत बड़ा नुकसान हो जाएगा!’

सेट पर डर का महौल

हर कोई डरा हुआ था कि न जाने कब पुलिस आ जाए। एक्ट्रेस और कॉस्ट्यूम डिजाइनर डॉली अहलूवालिया भी उस वक्त सेट पर मौजूद थीं। माहौल को हल्का करने के लिए उन्होंने इम्तियाज से कहा, ‘कोई बात नहीं जी... अगर आप जेल गए, तो मैं अपने हाथों से आपके लिए गरमा-गरम रोटियां बनाकर लाऊंगी। और खुद जेल की सलाखों के बीच से आपको एक-एक निवाला खिलाऊंगी!’ यह सुनते ही सेट पर मौजूद सभी लोग हंस पड़े।

‘मैं वापस आऊंगा’ के बारे में

आज इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ थिएटर्स में रिलीज हुई है। इस फिल्म में वेदांग रैना, शरवरी वाघ, दिलजीत दोसांझ और नसीरुद्दीन शाह हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।