क्या आप जानते हैं जीनत अमान का हिंदू नाम? मां घंटों करती थीं पूजा, बताया- खुद कौन से धर्म पर है यकीन
जीनत अमान हिंदी सिनेमा की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं। कम लोग जानते हैं कि उनका एक हिंदू नाम भी है। जीनत पढ़ने में काफी होशियार थीं। उन्होंने एक्ट्रेस बनने का फैसला लिया तो उनकी टीचर रोई थीं।

जीनत अमान किसी एक धर्म को नहीं मानती हैं। उनका सोचना है कि मानवता सबसे बड़ा रिलीजन है। एक इवेंट में उन्होंने खुद से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताईं जो शायद कम लोग जानते होंगे। जीनत की मां हिंदू और काफी पूजा-पाठ करने वाली महिला थीं। जीनत का एक हिंदू नाम भी है। जीनत का कहना है कि सारे धर्म अच्छे हैं। कोई भी धर्म गलत काम करना नहीं सिखाता। वहीं जीनत ने यह भी बताया कि वह पढ़ने में काफी होशियार थीं। जब हिरोइन बनीं तो टीचर को धक्का लगा था।
मां का नाम वर्धिनी
जीनत अमान की मां हिंदू थीं। न्यूज18 के इंडियाज अमृत रत्न इवेंट में उन्होंने इस टॉपिक पर बात की। वह बोलीं, 'मेरा नाम पिता की तरफ से जीनत अमान है लेकिन मेरी मां की तरफ से मेरा नाम ललितेश्वरी है। मेरी मां का नाम वर्धिनी था। वह बहुत धार्मिक हिंदू महिला थीं। वह रोजाना दो-तीन घंटे पूजा करती थीं। मुझे उन्होंने ही बड़ा किया है।'
क्या धार्मिक हैं जीनत
जीनत से पूछा गया कि क्या वह धार्मिक हैं। इस सवाल का जवाब उन्होंने ना में दिया। वह बोलीं, 'मैं धार्मिक नहीं हूं क्योंकि मैंने चीजें बहुत करीब से देखी हैं। मेरी मां हिंदू, मेरे पिता मुस्लिम, मेरे बच्चों के पिता भी मुस्लिम। मैंने एक कैथोलिक स्कूल में पढ़ाई की है, मेरे स्टेपफादर जर्मन हैं तो मैंने जीवन का ग्लोबल तरीका देखा है।'
जीनत ने बताया अपना धर्म
जीनत आगे बोलती हैं, 'इसी वजह से मुझे किसी एक धर्म से चिपककर रहने की जरूरत नहीं। सारे धर्म अच्छे हैं। कोई धर्म आपको गलत चीजें करने को नहीं कहता। मैं मानवता, दया, शांति, समानता, जानवरों और इंसानों के लिए प्यार में भरोसा करती हूं। मेरा यही धर्म है।' जीनत अमान को इस इवेंट में भारतीय सिनेमा में अपने कॉन्ट्रिब्यूशन के लिए अमृत रत्न 2026 का अवॉर्ड मिला है।
हिरोइन बनीं तो रोई थीं टीचर
इस इवेंट में जीनत ने अपने एजुकेशन बैकग्राउंड पर भी बात की। उन्होंने बताया कि वह काफी अच्छी स्टूडेंट थी। माना जाता था आगे कुछ बढ़िया नौकरी करेंगी। जब उन्होंने फिल्मों में जाने का फैसला लिया तो उनकी प्रिंसिपल को धक्का लगा था। जीनत ने बताया, 'जब मेरी प्रिंसिपल को पता लगा कि मैंने फिल्में करने का फैसला लिया है तो वह रोने लगीं। वह बोलीं, 'यह लड़की पॉलिटिक्स में जा सकती थी, हमारे देश को रिप्रेजेंट कर सकती थी। फिल्मों में क्या कर रही है।' क्योंकि मैं बहुत होशियार थी।'
कैसे आईं फिल्मों में
जीनत ने यह भी बताया कि फिल्मों में आना इत्तेफाक था। यह कोई सोचा-समझा फैसला नहीं था। वह बताती हैं, 'उस वक्त मुझे हिंदी सिनेमा के बारे में नहीं पता था। हालांकि मेरे पिता बहुत जाने-माने स्क्रीन राइटर थे। मैं जब बहुत छोटी थी तो पेरेंट्स अलग हो गए थे। मैं मां के साथ थी तो हिंदी सिनेमा से ज्यादा वाकिफ नहीं थी।'
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


