अटल बिहारी वाजपेयी के साथ पाकिस्तान गया था ये एक्टर, दीवारों को पकड़कर जोर-जोर से रोने लगा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Bollywood Kissa: आइए आज आपको हम बॉलीवुड के उस एक्टर के बारे में बताते हैं जो आजादी मिलने के 52 साल बाद पाकिस्तान गया था और वहां जाकर उषा नाम पुकारने लगा था।

Atal Bihari Vajpayee

बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार रहे हैं जिनका रिश्ता पाकिस्तान (पहले अविभाजित भारत) से रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं बॉलीवुड का एक ऐसा दिग्गज एक्टर भी था जो भारत के बंटवारे के 52 साल बाद बस से पाकिस्तान गया था। इतना ही नहीं, वहां जाकर वह दीवारों को पकड़कर फूट-फूट कर रोने लगा था। आइए आपको ये किस्सा बताते हैं।

किस एक्टर की बात कर रहे हैं हम?

हम बात कर रहे हैं देव आनन्द की। साल 1999 में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ देव आनन्द बस से पाकिस्तान के लाहौर गए थे। शायद आपको ये बात न पता हो, लेकिन देव आनन्द ने अपनी पढ़ाई लाहौर के गवर्नमेंट कॉलेज से ही की थी। उन्होंने वहां से अंग्रेजी साहित्य यानी इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया था। जब अटल बिहारी वाजपेयी के साथ देव आनन्द लाहौर गए थे तब पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ थे। नवाज शरीफ ने भी लाहौर के गवर्नमेंट कॉलेज से ही पढ़ाई की थी।

रोते वक्त क्यों पुकारा उषा का नाम?

BBC की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, जब देव आनन्द लाहौर और अपने कॉलेज पहुंचे तो उनकी आंखों से आंसू निकल गए। वह कॉलेज के दरवाजे को पकड़कर जोर-जोर से रोने लगे। वह वहां की दीवारों को पकड़कर भी रोए और स्टेज पर बैठकर भी। इस दौरान देवा आनन्द ने 'उषा' का नाम पुकारा। कौन उषा? उषा उनका प्यार थीं जिन्हें वह कॉलेज के दिनों में पसंद किया करते थे।

देव आनंद के बारे में

देव आनंद का पूरा नाम धर्मदेव पिशोरीमल आनंद था। उनका जन्म अविभाजित भारत के पंजाब के शकरगढ़ तहसील में हुआ था जो कि आज पाकिस्तान का हिस्सा है। BBC के मुताबिक, देव आनन्द लाहौर से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 1943 में बंबई के लिए निकल पड़े थे। तब देवानंद महज 30 रुपये लेकर बंबई आए थे। हालांकि, तब देव आनन्द को ये अंदाजा नहीं था कि उन्हें वापस लाहौर जाने के लिए 55 साल का लंबा इंतजार करना पड़ेगा। बता दें, देव आनन्द ने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्में की थीं। उनके काम की वजह से सिर्फ भारत और पाकिस्तान के लोग ही नहीं, बल्कि अन्य देशों के लोग भी उन्हें पसंद करते थे।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।