देव आनंद ने रिजेक्ट कर दिया था गाइड का ये सुपरहिट गाना, सेट पर कुछ ऐसा हुआ कि छोड़नी पड़ी जिद

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गाइड फिल्म का नाम लेते ही कौन सा गाना आपके ध्यान में आता है? क्या आप जानते हैं इस फिल्म के बेहद पॉप्युलर गाने को देव आनंद ने फिल्म में लेने से मना कर दिया था। बाद में सेट पर कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें गाना मूवी में रखना पड़ा।

देव आनंद ने रिजेक्ट कर दिया था गाइड का ये सुपरहिट गाना, सेट पर कुछ ऐसा हुआ कि छोड़नी पड़ी जिद

देव आनंद की फिल्म गाइड को शुरुआत में स्लो रिस्पॉन्स मिला लेकिन धीरे-धीरे ये जबरदस्त हिट साबित हुई। मूवी के गाने इतने पॉप्युलर हुए कि आज भी म्यूजिक लवर्स के दिल में उनकी अलग जगह है। फिल्म को म्यूजिक एसडी बर्मन ने दिया था। कम लोग जानते हैं कि गाइड का गाना कांटों से खींचके ये आंचल देव आनंद को जरा भी पसंद नहीं आया था। उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया था। फिल्म के शूट के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने इस गाने को फिल्म में रख लिया। यहां जानिए इंट्रेस्टिंग कहानी।

एसडी बर्मन को आया था हार्ट अटैक

गाता रहे मेरा दिल, पिया तोसे नैना लागे रे, तेरे मेरे सपने, आज फिर जीने की तमन्ना है...सहित गाइड के सारे सुपरहिट थे। देव आनंद का फैसला था कि गाइड के गानों को म्यूजिक एसडी बर्मन ही देंगे। मगर एसडी बर्मन को हार्ट अटैक आ गया। डॉक्टर्स ने उन्हें रेस्ट की सलाह दी। क्योंकि देव आनंद उनका ही म्यूजिक चाहते थे तो फिल्म छह महीने टाल दी। बीमार एसडी बर्मन को देखने देव आनंद हॉस्पिटल पहुंचे। वहां उनसे कहा कि वह उनके ठीक होने का इंतजार करेंगे। गाइड का संगीत उनके सिवा कोई और नहीं देगा। यह किस्सा हम दोनों:द देव एंड गोल्डी स्टोरी किताब में इस किस्से का जिक्र है।

हॉस्पिटल बेड से दिया म्यूजिक

एसडी बर्मन को अफसोस था कि उनकी वजह से फिल्म लेट हो रही है। उन्होंने हॉस्पिटल बेड से ही म्यूजिक बनाना शुरू कर दिया। बताया जाता है कि पांच दिन में ही एसडी बर्मन ने सारे गानों का संगीत तैयार कर दिया था। गाइड के गाने दिन ढल जाए, पिया तोसे, गाता रहे मेरा दिल और आज फिर जीने की तमन्ना है शैलेंद्र ने लिखे थे। एसडी बर्मन ने जिन गानों को संगीत दिया उनमें से सिर्फ एक गाना देव आनंद को पसंद नहीं आया, वो था 'आज फिर जीने की तमन्ना है'। देव आनंद को लगा कि एसडी बर्मन का काम इस गाने में अच्छा नहीं था।

ऐसे फिल्म में रखा गया ये गाना

देव आनंद ने गाने को रिकॉर्ड करवा लिया लेकिन उन्हें खास पसंद नहीं आया। मजेदार बात ये थी कि यूनिट के सारे लोगों को गाना अच्छा लग रहा था। देव आनंद ने गाना रिजेक्ट कर दिया और कहा कि फिल्म में नहीं रखेंगे। फिल्म के डायरेक्टर विजय आनंद ने कहा कि गाना शूट कर लेते हैं, नहीं रखना होगा तो हटा देंगे। गाना शूट हो रहा था और यह सेट के लोगों की जुबान पर चढ़ गया। देव आनंद ने इस बात पर गौर किया कि यूनिट के लोग गाइड के इसी गाने को गुनगुनाते रहते थे। यह देखकर उन्होंने फैसला किया कि इसे फिल्म में लेना चाहिए। गाना जब फिल्म में दिखा तो देव आनंद को भी बहुत पसंद आया।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।