अरिजीत सिंह ने 20 मिनट में रिकॉर्ड किया था ये सुपरहिट गाना, क्योंकि बाहर ऑटो कर रहा था उनका इंतजार

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आपको पता है जब अरिजीत सिंह फेमस नहीं हुए थे तब उन्होंने एक रेखा भारद्वाज के रिफ्रेंस के लिए एक रफ गाना गाया था, लेकिन वो गाना इतना परफेक्ट था कि फिल्म का हिस्सा बन गया था।

अरिजीत सिंह ने 20 मिनट में रिकॉर्ड किया था ये सुपरहिट गाना, क्योंकि बाहर ऑटो कर रहा था उनका इंतजार

अरिजीत सिंह ने एक सुपरहिट गाना सिर्फ 20 मिनट में गाया था...ये कहानी अभी की नहीं है, बल्कि उस दौर की है जब अरिजीत अपना नाम बनाने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे। उस समय अरिजीत, प्रीतम के साथ बतौर असिस्टेंट काम कर रहे थे और अनुराग बासु ने प्रीतम को अपनी अपकमिंग फिल्म 'बर्फी' के गाने की जिम्मेदारी दी थी।

20 मिनट में गाया था ये गाना

प्रीतम को मशहूर गायिका रेखा भारद्वाज को एक गाना सुनाना था ताकि वह उसे सुनकर गाना रिकॉर्ड कर पाएं। ऐसे में प्रीतम ने अरिजीत को स्टूडियो बुलाया और गाना गाने के लिए कहा। अरिजीत ऑटो रिक्शा से स्टूडियो पहुंचे और उन्होंने पैसे बचाने के लिए ऑटो का मिटर ऑन रखा। ऑटो का बिल ज्यादा न आए इसलिए अरिजीत ने सिर्फ 20 मिनट के अंदर 'बर्फी' का गाना 'फिर ले आया दिल' का रफ वर्जन गाया।

रेखा भारद्वाज ने की थी प्रीतम से रिक्वेस्ट

जब ये ट्रैक प्रीतम ने रेखा भारद्वाज को भेजा तो वो अरिजीत की फैन बन गईं। अरिजीत की आवाज सीधे उनके दिल में उतर गई। उन्हें अरिजीत की आवाज इस कदर पसंद आई कि उन्होंने तुरंत प्रीतम से इजाजत मांगी और अपने पति दिग्गज संगीतकार विशाल भारद्वाज को अरिजीत की आवाज सुनाई।

ऐसे बना ये गाना फिल्म का हिस्सा

रेखा भारद्वाज और विशाल भारद्वाज ने अनुराग बासु से बात की और फिल्म 'बर्फी' में अरिजीत का गाना रखने की रिक्वेस्ट की। अनुराग बासु को भी अरिजीत की आवाज पसंद आई। ऐसे में उन्होंने फिल्म में अरिजीत और रेखा दोनों का वर्जन रखा।

यूट्यूब पर कितने व्यूज?

आज इस गाने को यूट्यूब पर 32 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। वहीं अरिजीत सिंह प्लेबैक सिंगिंग से रिटायर हो चुके हैं।

यहां सुनिए अरिजीत सिंह की आवाज में ‘फिर ले आया दिल’

यहां सुनिए रेखा की आवाज में ‘फिर ले आया दिल’

फिल्म ‘बर्फी’ के बारे में

फिल्म 'बर्फी!' में रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डिक्रूज का रोल प्ले किया था। रणवीर ने 'मर्फी उर्फ बर्फी' को पर्दे पर जीवंत किया था जो बोल और सुन नहीं सकता। प्रियंका चोपड़ा ने 'झिलमिल चटर्जी' नाम की एक ऑटिस्टिक लड़की का किरदार निभाया भा। वहीं इलियाना डिक्रूज ने श्रुति घोष की भूमिका अदा की थी। इन तीनों कलाकारों की बेमिसाल केमिस्ट्री, फिल्म की कहानी और गानों ने इसे बॉक्स ऑफिस पर हिट बनाया था।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।