तुझे देखा तो ये ये जाना सनम…जानिए किसने लिखा था शाहरुख-काजोल की फिल्म DDLJ का ये गाना

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

शाहरुख खान और काजोल की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के गाने ‘तुझे देखा तो ये जाना सनम को इस खास शख्स ने लिखा था। हजारों गाने लिखने वाले इस गीतकार के नाम आए सिर्फ 4 अवॉर्ड्स।

तुझे देखा तो ये ये जाना सनम…जानिए किसने लिखा था शाहरुख-काजोल की फिल्म DDLJ का ये गाना

1995 में शाहरुख खान और काजोल की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। 4 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 102 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म हम आपके हैं कौन है को टक्कर दी थी। फिल्म की कहानी जिसमें विदेश में बसे एक देसी इंसान, राज और सिमरन की लव स्टोरी, फैमिली ड्रामा दिखाया गया था। फिल्म की कहानी ने वो कमाल किया जो उस समय किसी दूसरी फिल्म ने नहीं किया। लेकिन इस कमाल के पीछे थोड़ा जादू फिल्म के शानदार म्यूजिक का भी था। वैसे तो हर गाना जबरदस्त हिट था लेकिन ‘तुझे देखा तो ये जाना सनम’ खास बन गया।

तुझे देखा तो ये जाना सनम

पीली सरसों के खेतों में सफेद सूट पहने एक भागती हुई लड़की और काली लेदर जैकेट में बाहें खोलकर उसका इंतजार करता लड़का…फिर प्ले होता है ‘तुझे देखा तो ये जाना सनम, प्यार होता है दीवाना सनम’। इस गाने में जो फील है उसे कोई दूसरा गाना नहीं रिप्लेस कर पाया। फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के गाने जतिन ललित ने कंपोज किए थे। लेकिन जिस शख्स ने ये गाना लिखा था उन्होंने हिंदी सिनेमा को कई ऐसे गीत दिए जिन्हें सुनने वाले बस सुनते ही गए।

गीतकार का कमाल

मेरे नैना सावन भादों, दम मारो दम, मैं तुलसी तेरे आंगन की, दिल तो पागल है है जैसे कई यादगार गाने लिखे। इस गीतकार का नाम है आनंद बक्शी। 1950 के दशक से लेकर 1990 के दशक तक इन्होंने उस दौर के सबसे एक्टर्स के लिए खूबसूरत गाने लिखे। इनकी फिल्मोग्राफी पर ध्यान दें तो गीतकार ने 300 फिल्मों के लिए 6 हजार गाने लिखे हैं। 90 के दशक में इन्होंने शाहरुख खान की कई फिल्में जैसे चमत्कार, मोहब्बतें, डर, रामजाने के लिए गाने लिखे। इस लिस्ट में दिलवाले दुल्हनिया भी शामिल है।

फिल्म के सभी गाने

1995 में आई शाहरुख खान और काजोल की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के लिए सभी 7 गाने 'घर आजा परदेसी', 'मेरे ख्वाबों में जो आए', 'ज़रा सा झूम लूं मैं', 'तुझे देखा तो ये जनम सनम', 'मेहंदी लगा कर रखना', रुक जा ओ दिल दीवाने, 'हो गया है तुझको तो प्यार सजना' शामिल है। इनमें से सबसे ज्यादा पीली सरसों इ फिल्माए गाने को पसंद किया जाता है। आज भी ये फिल्म ऑडियंस के लिए खास है। आदित्य चोपड़ा की डायरेक्टोरियल फिल्म ने कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।