अमिताभ बच्चन के बाऊजी-मां की लव स्टोरी जानते हैं? इस गीतकार से थी खास दोस्ती, कविता सुन रो पड़े थे दोनों
अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन और मां तेजी बच्चन की लव स्टोरी के बारे में कम ही लोग जानते हैं। लेकिन बॉलीवुड का ये गीतकार दोनों का खास दोस्त था। दोनों की लव स्टोरी पर ही उन्होंने एक गाना लिख दिया था जो आज भी खूब मशहूर है।

1966 में सुनील दत्त और साधना की फिल्म आई थी ‘मेरा साया’। इस फिल्म की जबरदस्त कहानी के साथ गाने भी खूब मशहूर हुए थे। इसी फिल्म के एक गाना अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन और उनकी मां तेजी बच्चन की लव स्टोरी पर बना था जिसे आज भी सुना जाता है। वो गाना है ‘झुमका गिरा रे’। कम ही लोग जानते हैं कि इस गीत को लिखने वाले राजा मेहदी अली खान, तेजी और हरिवंश राय बच्चन के बहुत खास दोस्त थे। उनकी लव स्टोरी के दिनों में ये झुमके वाली बात तेजी बच्चन के मुंह से निकली और सालों तक गीतकार के दिमाग में रही। बाद में इसी झुमके पर गाना लिख दिया गया।
अमिताभ के पिता और माता जी की लव स्टोरी
अमिताभ बच्चन और उनका परिवार हमेशा से अपनी जिंदगी को निजी रखता आया है। ऐसे में कम हो लोग जानते हैं कि अमिताब बच्चन के कवि पिता हरिवंश राय बच्चन की भी एक लव स्टोरी थी। उन्होंने दो शादियां की। पहली पत्नी श्यामा बच्चन की मौत के बाद उन्हें तेजी सूरी से प्यार हुआ। लेकिन दोनों के प्यार और पहली मुलाकात की कहानी खास है।
दोनों की पहली मुलाकात
ये बात तब की है जब भारत और पाकिस्तान का बंटवारा नहीं हुआ था। उस दौर में गीतकार अक्सर पाकिस्तान के अपने घर से बरेली काम के सिलसिले से आते थे। ये वही समय और शहर था जहां लाहौर के सरदार खाजन सिंह की बेटी तेजी सूरी और हरिवंश के प्यार की शुरुआत हो चुकी थी। लेकिन इनकी पहली मुलाकात खास थी। हरिवंश राय अपनी प्रोफ़ेसर दोस्त ज्योति प्रकाश से मिलने उनके बरेली वाले घर पहुंचे थे। उसी समय तेजी सूरी भी उनके घर की मेहमान थीं और उनकी सगाई एक विदेश में रहने वाले एक बड़े आदमी से हो चुकी थी। लेकिन तेजी ये शादी नहीं करना चाहती थी। तो जब हरिवंश राय और तेजी सूरी पहली बार मिले तो दोनों के दिल टूटे हुए थे। इसके बाद इनकी फिर मुलाकात हुई एक और पार्टी में। पार्टी के अंत के बद दोस्त ने हरिवंश से एक कविता सुनाने को कहा। बहुत मना करने के बाद उन्होंने एक ऐसी कविता सुनाई जिसके बाद तेजी अपने आंसू नहीं रोक पाई। यही हाल हरिवंश राय का हुआ था।
रोने लगे थे दोनों
ऐसा कहा जाता है कि कविता के बाद जब दोनों रो रहे थे तो साथ बैठे सभी दोस्त उस कमरे से बाहर चले गए। इस दौरान दोनों ने अपना दर्द एक दूसरे के साथ बांटा। इसी दौरान दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई। लेकिन फिर दोनों ही अपने घर लौट गए। इसके बाद गीतकार राजा मेहदी अली खान एक प्रोग्राम में तेजी सूरी से मिले। इस मुलाकात के दौरान राजा साब ने उनसे शादी को लेकर सवाल किया वो और हरिवंश राय बच्चन शादी कब करेंगे। इस सवाल का जवाब देते हुए तेजी ने कहा ‘मेरा झुमका तो बरेली के बाजार में गिर गया है। तेजी बच्चन की कही ये राजा मेहदी को कई सालों याद रही। और उन्होंने सालों बाद इसी बात पर गाना लिखा ‘झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में’। बाद में 1941 में दोनों ने शादी कर ली। इस शादी से दो बेटों अमिताभ और अजिताभ बच्चन का जन्म हुआ।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


