लव सॉन्ग समझकर गाते हैं लोग, लेकिन बेटे से बिछड़ने के गम में पिता ने लिखा था ये गाना, लिरिक्स में छिपा है दर्द
वेदना और गीतों का पुराना नाता है। गहरे गीत लिखने वालों ने अक्सर कई इमोशंस रूह तक महसूस किए होते हैं। यहां ऐसे ही दो गाने हैं जो एक पिता ने बेटे से बिछड़कर लिखे थे और लोग रोमांटिक समझकर गाते हैं।

आ लौट के आजा मेरे मीत…, ये गाना सुनकर आपको भी यही लगता होगा न कि ये कोई प्रेमी-प्रेमिका के विरह का गाना है। लेकिन ऐसा नहीं है। हकीकत जानने के बाद जब आप इसके बोल ध्यान से पढ़ेंगे तो इस बात का एहसास होगा कि इसमें एक पिता का दर्द छिपा है। ये गाना रानी रूपमति का है। इसे पंडित भरत व्यास ने लिखा था। यही नहीं उनका एक और गाना अपने बेटे से बिछड़ने के बाद का है जिनमें एक पिता की पीड़ा महसूस की जा सकती है। ये कहानी कम लोग जानते हैं।
पिता की वेदना से निकला था गाना
आ लौट के आजा मेरे मीत, जरा सामने तो आओ छलिये… ये दो गाने भरत व्यास ने अपने बेटे से बिछड़ने के बाद लिखे थे। 1957 की म्यूजिकल हिट जनम जनम के फेरे का एक गाना आज तक सुना जाता है। फिल्म रिलीज के वक्त यह रेडियो पर प्रसारित होता था और लोगों ने इसे बहुत पसंद किया। गाना दिल की गहराई तक उतरता है। कम लोग जानते हैं कि गाने को बोलों में छिपी वेदना एक पिता की संवेदना से आई थी। गाना भरत व्यास ने उस वक्त लिखा था जब वह अपने बेटे के रूठकर कहीं चले जाने के दर्द से गुजर रहे थे।
नाराज होकर चला गया था बेटा
भरत व्यास का बेटा श्याम सुंदर दास बहुत लाडला था। छोटी-छोटी बातों का उस पर गहरा असर हो जाता था। एक दिन वह अपने पिता की किसी बात से नाराज हो गया। गुस्से में घर से चला गया। बेटे को बहुत खोजा गया। विज्ञापन दिए, पोस्टर लगाए। मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे हर जगह प्रार्थना की। बेटा नहीं मिला। भरत व्यास इस दर्द में थे। बेटे के जाने का गम उन्हें खाए जा रहा था। वह डिप्रेशन में जाने लगे और अपराधबोध में आ गए।
ऐसे लिखा जरा सामने तो आ छलिए
बच्चे की तलाश जारी थी। हर जतन किया जा रहा था। दूसरी ओर भरत व्यास का काम से मन हट गया। वह गुमसुम रहने लगे और चिड़चिड़े हो गए। बताया जाता है कि एक दिन एक प्रोड्यूसर ने उनसे गाना लिखने की दरख्वास्त की। भरत परेशान थे उन्होंने गुस्से में ना कह दिया। उनकी पत्नी ने निर्माता से कहा कि वह उन्हें समझाएंगी। भरत की पत्नी ने उन्हें समझाया तो वह राजी हो गए। भरत व्यास ने 'जरा सामने तो आ ओ छलिए' गाना अपने बेटे की याद में लिखा। गाने को लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी ने गाया। उनका बेटा नहीं मिला।
बेटे की याद में आ लौट के आ जा मेरे मीत
इसके बाद रानी रूपमति के गाने आ लौट के आ जा मेरे मीत में भी भरत व्यास ने बेटे की याद में लिखा था। अब आप जब इस गाने को सुनेंगे या लिरिक्स पढ़ेंगे तो उनका कलेजा चीरने वाला दर्द साफ पता चलेगा। यह गाना बहुत पसंद किया गया। अच्छी बात यह थी इसके बाद उनका बेटा वापस आ गया।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


